झाविमो से बीजेपी में आए कार्यकता के साथ महानगर अध्यक्ष ने की चाय पर चर्चा तो हुआ विवाद

भाजपा के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने झारखंड विकास मोर्चा से बीजेपी में आए सदस्यों के साथ एक बैठक बुधवार को की। इस दौरान चाय की चुस्कियो के साथ कई चर्चा हुई। बैठक में नहीं बुलाए जाने से मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान नाराज हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:38 AM (IST)
झाविमो से बीजेपी में आए कार्यकता  के साथ महानगर अध्यक्ष ने की चाय पर चर्चा तो हुआ विवाद
इस दौरान चाय की चुस्कियो के साथ कई चर्चा हुई। (प्रीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन  : भाजपा के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने झारखंड विकास मोर्चा से बीजेपी में आए सदस्यों के साथ एक बैठक बुधवार को की। इस दौरान चाय की चुस्कियो के साथ कई चर्चा हुई। अब वह बैठक विवादों में आ गई है। बैठक में नहीं बुलाए जाने से मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान नाराज हैं। 

बैठक का आयोजन रमेश कुमार  राही ने किया था। इसका उद्देश्य झारखंड विकास मोर्चा के विलय के बाद ऐसे सक्रिय कार्यकर्ता जिनका ठीक से परिचय नहीं हुआ था उनसे परिचय कराना और उन्हें पार्टी में सक्रिय करना था। कई ऐसे कार्यकर्ताओं को जो काफी सक्रिय है उन्हें भाजपा में समुचित दायित्व दिलाना भी इसका मकसद था।

 बता दें कि जिला मंत्री समेत कुछ पद अभी भी जिला कमेटी में खाली है। महानगर अध्यक्ष ने ऐसी जगहों पर झाविमो से आए कार्यकर्ताओं को अवसर देने का आश्वासन बैठक में दिया है। इससे पार्टी से नाराज चल रहे और स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे झारखंड विकास मोर्चा विशेषकर रमेश राही समर्थकों की नाराजगी तो बहुत हद तक दूर हुई लेकिन उनसे पार्टी के स्वयं के ही कुछ कार्यकर्ता नाराज हो गए। ऐसे कार्यकर्ताओं का कहना था की जब विलय हो चुका है तब अलग से बैठक करने की क्या जरूरत थी। जब महानगर अध्यक्ष क्षेत्र में आते हैं तो परंपरा के अनुसार कोई भी बैठक स्थानीय मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में ही होगी। यह क्या बात हुई कि उन्होंने मंडल अध्यक्ष को किनारे  कर दिया और स्वयं गुपचुप बैठक करके चले गए। इससे गलत परंपरा की शुरुआत हो रही है।

कन्हैया पांडे बनाए जा सकते हैं मंत्री:

झाविमो से आए कन्हैया पांडे जिला मंत्री बनाए जा सकते हैं। शुरू में भी वे आश्वस्त थे कि जिला मंत्री बनाया जाएगा। कमेटी की घोषणा हुई तो उनका नाम नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी। कहा था कि झाविमो के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। पांडे कल की बैठक में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उन्हें आश्वासन भी दिया गया है।

chat bot
आपका साथी