पार्टी के निर्देश पर जागी भाजपा कार्यकर्ताओं की संवेदना, धरना पर बैठे

धनबाद बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में बुधवार को भाजपा प्रदेश कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घर से सांकेतिक धरना दिया। साथ ही उसे इंटरनेट मीडिया के जरिए प्रसारित करने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 09:08 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 09:08 PM (IST)
पार्टी के निर्देश पर जागी भाजपा कार्यकर्ताओं की संवेदना, धरना पर बैठे
पार्टी के निर्देश पर जागी भाजपा कार्यकर्ताओं की संवेदना, धरना पर बैठे

जागरण संवाददाता, धनबाद : बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में बुधवार को भाजपा प्रदेश कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घर से सांकेतिक धरना दिया। साथ ही उसे इंटरनेट मीडिया के जरिए प्रसारित करने का निर्देश दिया। तृणमूल कांग्रेस ने लोकतंत्र को किया शर्मसार :

सांसद पीएन सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने जीत के मद में हिसा कर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। निर्देश था कि विजय जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों को भी नहीं माना और पूरे राज्य में हिसा फैलाया। भारतीय जनता पार्टी प्रमुख विपक्षी दल होकर उभरी है। यह बात ममता बनर्जी को पच नहीं रही। इस पूरे मामले की केंद्र सरकार सीबीआइ से जांच कराए और दोषियों की कड़ी सजा दे। वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के दिन से ही पश्चिम बंगाल में जो घट रहा है वह लोकतंत्र की हत्या का सूचक है। उन्होंने राष्ट्रपति से दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की। सपरिवार धरना पर बैठे ढुलू महतो :

बाघमारा विधायक ढुलू महतो अपने आवासीय कार्यालय के बरामदे पर पत्नी सावित्री देवी व स्वजनों के साथ धरना पर बैठे। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं देश के लोकतांत्रिक इतिहास का काला धब्बा है। ममता ने कार्यकर्ताओं को दे रखी है छूट :

निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि ममता बनर्जी को भाजपा का मुख्य विपक्षी दल के रूप में आना रास नहीं आ रहा। हिसा में शामिल तृणमूल कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के पार्थिव शरीर के साथ फोटो खिचवा रहे हैं, लेकिन उन पर मामले दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, रागिनी सिंह, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, संजय झा, उमेश यादव, धनेश्वर महतो, मिल्टन पार्थसारथी, राजकुमार जेना, महेश पासवान, लल्लन मिश्रा, रुपेश सिन्हा, अमलेश सिंह, तमाल राय, शिवेंद्र सिंह, मौसम सिंह, सुमन सिंह, आनंद खंडेलवाल, मनोज गुप्ता, शेखर सिंह

आदि ने भी घर से धरना दिया। दीदी को सुझाव दें विधायक :

मैथन : भाजपा नेता गणेश मिश्रा ने भी ऑनलाइन धरना में भाग लिया। उन्होंने विधायक अरूप चटर्जी के पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि ममता दीदी को सुझाव दें कि वह लोकतंत्र की हत्या न करें। बता दें कि तृणमूल की जीत पर विधायक अरूप चटर्जी ने इंटरनेट मीडिया के जरिए जीत की बधाई दी थी। निरसा भाजपा कार्यालय में गणेश मिश्र, जिला मंत्री संजय महतो, राजेश सहानी, मुन्ना सिंह, अशोक गुप्ता, मधुरेंद्र गोस्वामी, बृहस्पति पासवान, रोमा मुखर्जी, सत्यवान बाउरी, गोविदा यादव, सजल दास ने विरोध प्रकट किया। सिदरी में भी दिया गया धरना

सिदरी : विधायक इंद्रजीत महतो फिलहाल इलाजरत हैं। ऐसे में भाजपा के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला व धरना दिया। दिनेश सिंह, नगर अध्यक्ष अरविद पाठक ने कहा कि नंदीग्राम में पराजय से आहत ममता बनर्जी लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है। धरना में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राकेश तिवारी, बृजेश सिंह, बास्की राम आदि थे।

chat bot
आपका साथी