भाजपा ने महंगाई को चरम पर पहुंचाया : जयप्रकाश

संस सिदरी महंगाई को डायन कहने वाली भाजपा इसे चरम पर पहुंचा चुकी है। बिहार के मुख्यम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:15 PM (IST)
भाजपा ने महंगाई को चरम पर पहुंचाया : जयप्रकाश
भाजपा ने महंगाई को चरम पर पहुंचाया : जयप्रकाश

संस, सिदरी : महंगाई को डायन कहने वाली भाजपा इसे चरम पर पहुंचा चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छल से चुनाव जीता है। बिहार शराब, बालू और अवैध हथियार के माफियाओं का गढ़ बन चुका है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने रविवार को सिदरी में आयोजित राजद के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। कहा कि अन्य जिलों में भी राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड में बेरोजगारी दूर करने के लिए मजदूर संगठनों से बात कर एक साथ आंदोलन किया जाएगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने धनबाद जिले में आयोजित राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बताया। पदाधिकारियों से बूथ समिति, प्रखंड समिति और पंचायत समिति के गठन करने का निर्देश दिया।

राजद के जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने सम्मेलन में सिदरी के लोगों के पुनर्वास, रोजगार, अस्पताल आदि समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि राजद की ओर से जल्द आंदोलन किया जाएगा। सैकड़ों लोगों ने राजद का दामन थामा। पूर्व मंत्री को भारी-भरकम माला पहनाकर जिला अध्यक्ष तारकेशन ने स्वागत किया।

सम्मेलन में युवा प्रकोष्ठ राजद के अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, अनिता यादव, विक्रम प्रसाद यादव, मो. गुलजार अंसारी, अवधेश पाल, कामता, रांची महानगर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, प्रधान महासचिव शौकत अंसारी, शारदा सिंह, विनोद यादव, मुनेश्वर यादव, प्रदीप पाल, आबिद हुसैन ने भी अपने विचार रखे।

---------- महंगाई के खिलाफ झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस

संस, जामाडोबा : महंगाई और देश में पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ रविवार की शाम झामुमो के कार्यकर्ताओं ने फुसबंगला चौक से लोदना मोड़ तक मशाल जुलूस निकाला। नेतृत्व मदन राम ने किया। मुख्य वक्ता सपन बनर्जी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में जितनी वृद्धि हुई है। आज तक नहीं हुई थी। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ झामुमो का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। जुलूस में संजय महतो, रूपेश महतो, किशोर महतो, लखीकांत प्रमाणिक, बलाई सिंह, आजाद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, लाल बाबू साव, आदित्य नारायण राव आदि थे।

chat bot
आपका साथी