International Yoga Day 2021: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड ने कराया योग

21 जून 2021 को सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था एवं पतंजलि योग समिति संयुक्त रुप से मोहन बाजार दुर्गा मंदिर पाथरडीह के प्रांगण में नियमित योग कक्षा बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था के द्वारा करवाया जाता है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:41 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:41 AM (IST)
International Yoga Day 2021: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड ने कराया योग
बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था के द्वारा करवाया जाता है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जेएनएन, धनबाद: 21 जून 2021 को सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था एवं पतंजलि योग समिति संयुक्त रुप से मोहन बाजार दुर्गा मंदिर पाथरडीह के प्रांगण में नियमित योग कक्षा बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था के द्वारा करवाया जाता है।  योग दिवस के दिन कोविड-19 का पालन करते हुए हम सभी प्रोटोकॉल के नियमों के साथ आज योग किया गया इसमें सर्वप्रथम बैठने की स्थिति को सुदृढ़ किया गया तत्पश्चात आसन, व्यायाम ,सूक्ष्म व्यायाम के अलावा कठिन आसन किया गया जिसमें त्रिकोणासन ,उष्ट्रासन, सिरसासन, मयूरासन आदि का प्रदर्शन भी किया गया अंत में सिंहासन और हासयासन भी कराया गया। योग दिवस के दिन पतंजलि योग समिति के सह प्रभारी भास अग्रवाल ने कहा कि योग से मनुष्य का तन और मन स्वस्थ होता है व्यक्ति यदि नियमित योग करेंगे तो उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सकती है। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था इसमें बेहतर काम कर रही है निश्चित रूप से यह एक सराहनीय कदम है इसके लिए संस्था के सचिव के अलावा सभी प्रशिक्षकों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। योग करने वाले मैं संस्था के प्रमुख प्रशिक्षक श्री रिकी कुमार साहू जिला संगठन आयुक्त शैलेश रंजन, स्काउट शिक्षिका काजल बनर्जी, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, विजय ठाकुर, दानी विश्वकर्मा, मोहित कुमार, प्रकाश पांडे आदि प्रमुख रूप से रहे।

chat bot
आपका साथी