11 महीने 15 दिन से बंद पड़ा Birsa Munda Park हुआ गुलजार Dhanbad News

11 महीने 15 दिन से बंद बिरसा मुंडा पार्क सोमवार से गुलजार हो गया। सुबह 10 बजे दो लोग टिकट कटाकर पार्क घूमने पहुंचे। इनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। पूछने पर बताया कि पार्क आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह पहले ही खुल जाना चाहिए था।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 03:16 PM (IST)
11 महीने 15 दिन से बंद पड़ा Birsa Munda Park हुआ गुलजार Dhanbad News
11 महीने 15 दिन से बंद बिरसा मुंडा पार्क सोमवार से गुलजार हो गया। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : 11 महीने 15 दिन से बंद बिरसा मुंडा पार्क सोमवार से गुलजार हो गया। सुबह 10 बजे दो लोग टिकट कटाकर  पार्क घूमने पहुंचे। इनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। पूछने पर बताया कि पार्क आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह पहले ही खुल जाना चाहिए था, बहुत देर हो गई। पार्क प्रबंधक निवास कुंभकार, बंधु मंडल और अन्य सदस्यों ने गुब्बारा और सैनिटाइजर देकर आगंतुकों का स्वागत किया। बिना मास्क किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। अभी तक पार्क में  16 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें भी  कॉलेज जाने वाले लड़के लड़कियों की संख्या अधिक है। पार्क प्रबंधन के अनुसार धूप अधिक है, शाम में लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार अन्य दिनों की तुलना में अधिक संख्या होगी। 

कैटरपिलर झूला खराब, अन्य की हो रही मरम्मत

लंबे समय से पार्क बंद पड़ा था। इस वजह से कई झूले भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, या तो काम करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में इन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। कैटरपिलर झूला खराब हो चुका है। अन्य झूलों की स्थिति भी इसी तरह है। एक-दो दिन में ठीक करने में लग जाएगा। पार्क प्रबंधन के अनुसार निगम से इसके मेंटेनेंस की बात कही गई है उम्मीद है राशि मिलते ही इसमें और सुधार किया। यहां बता दें कि बिरसा मुंडा पार्क बंद होने से हर माह पांच से छह लाख रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। बिरसा मुंडा पार्क प्रबंधक निवास कुंभकार ने भी नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पार्क रखवाली के लिए चार गार्ड रात और दो दिन के लिए कुल छह गार्ड मांगा है। इसके साथ ही चार प्रमुख पार्क राजेंद्र सरोवर, लिलौरी स्थान पार्क, मोहलबनी पार्क और हाउसिंग कॉलोनी दादा दादी पार्क भी खुल चुका है। सिटी मैनेजर रणधीर कुमार पार्क की जिम्मेवारी दी गई है। मोहलबनी पार्क और हाउसिंग कॉलोनी दादा दादी पार्क में स्थानीय कमेटी बनाकर पार्क संचालन की जिम्मेवारी तय करने का निर्देश दिया है। इन दोनों पार्क में एंट्री निश्शुल्क होगी। राजेंद्र सरोवर और लिलौरी स्थान पार्क का संचालन निगम अपने स्तर से करेगा। यहां 10 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट दर निर्धारित की गई है।

chat bot
आपका साथी