Birsa Munda Death Anniversary 2021: धनबाद डीसी ने दी श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा को बताया भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का महान योद्धा

उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने भगवान बिरसा को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का वीर योद्धा बताते हुए उन्हें आदिवासी मुक्ति आन्दोलन का प्रणेता की संज्ञा दी। आदिवासी किसी भी कीमत पर अपनी आजादी को बनाये रखने के लिए कटिबद्ध हैं। वे इसे अच्क्षुण रखने को कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 03:59 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 03:59 PM (IST)
Birsa Munda Death Anniversary 2021: धनबाद डीसी ने दी श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा को बताया भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का महान योद्धा
बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के अमर शहीद और आदिवासियों के भगवानतुल्य बिरसा मुंडा की शहादत दिवस बुधवार को पूरे शिद्दत से मनायी गयी। इस दौरान धनबाद जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति, धनबाद ने एक कार्यक्रम को आयोजन किया। जिसमें शहर मे प्रबुद्धजनों ने श्रद्धांजिल अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल जिले के उपायुक्त उमाशंकर सिंह सहित डीडीसी दशरथ चंद्र दास, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार और सिटी एसपी आर रामकुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

उपायुक्त ने भगवान बिरसा को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का वीर योद्धा बताते हुए उन्हें आदिवासी मुक्ति आन्दोलन का प्रणेता की संज्ञा दी। सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा ने अपनी शहादत से यह साबित कर दिया कि आदिवासी किसी भी कीमत पर अपनी आजादी को बनाये रखने के लिए कटिबद्ध हैं और वे इसे अच्क्षुण रखने को कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। वहीं समिति के संयोजक महादेव हांसदा ने कहा कि बिरसा मुंडा ना सिर्फ आदिवासियों की एक खास पहचान बनाने में सफल रहे, बल्कि यह उन्हीं की दिखाई राह है जिसपर चलकर आदिवासी हितों की रक्षा के लिए झारखंड और छतीसगढ़ जैसे राज्य बनाये गये। जिससे कि आज आदिवासी समाज मुखर होकर अपनी आवाज बुलंद कर पा रहा है।

chat bot
आपका साथी