तमिलनाडु के कन्नूर में हेलिकाप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत का निधन, झारखंड के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Bipin Rawat चीफ आफ डिफेंस स्टाफ ( CDS) बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत अन्य अधिकारियों को ले जा रहा सेना का हेलिकाप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कन्नूर में क्रैश हो गया। इसमें 12 लोगों की माैत हुई है। घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:45 PM (IST)
तमिलनाडु के कन्नूर में हेलिकाप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत का निधन, झारखंड के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
सीडीएस बिपिन रावत की दुर्घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख (फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Bipin Rawat Death News तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ ( CDS) बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य अधिकारियों को ले जा रहा सेना का हेलिकाप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में रावत समेत 12 लोगों का निधन हो गया। इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि हादसे में प्राण गंवाने वाले सभी लोगों के परिवार के प्रति उनकी सहानुभूति है। उनकी संवेदना मृतकों के परिजनों के साथ है।

Indian Air Force announces the demise of CDS General Bipin Rawat along with 12 others in chopper crash pic.twitter.com/8Ebrz6OoQZ— ANI (@ANI) December 8, 2021

निजी दाैरे पर मुख्यमंत्री पहुंचे धनबाद

सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरने बुधवार दोपहर बाद अचानक से धनबाद के मंडल बस्ती स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर बहुभोज में शामिल होने पहुंचे। जबिक उनकी पत्नी रांची से सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचीं। तमिलनाडु के कन्नूर में सीडीएस बिपिन लक्ष्मण सिंह रावत को ले जा रहे सेना के हेलिकाप्टर क्रैश होने पर सोरेन ने दुख प्रकट किया। कहा-कून्नूर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।

Extremely sad news of chopper crash in Coonoor with CDS Bipin Rawat on board along with 14 other people. Pray for safety of each and every one.— Purnima Niraj Singh (@purnimaasingh) December 8, 2021

झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी दुखी

सीडीएस बिपिन रावत को ले जा जा रहे हेलिकाप्टर के तमिलानडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त होने पर झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। 

chat bot
आपका साथी