Bihar Girl Physically Abused: प्रेम जाल में फांस देवघर के युवक ने बनाया Video, तीन बार गर्भवती हुई तो दवा देकर किया यह पाप

Bihar Girl Physically Abused युवक ने धमकी दी कि अगर वह नहीं मानी तो उसका वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। उसके भाई कमलजीत सिंह ने भी धमकी दी। युवती के मुताबिक तनाव के कारण उसकी मां बीमार पड़ गई है। उसका पूरा परिवार सदमे में है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:32 AM (IST)
Bihar Girl Physically Abused: प्रेम जाल में फांस देवघर के युवक ने बनाया Video, तीन बार गर्भवती हुई तो दवा देकर किया यह पाप
बिहार की लड़की ने शारीकि शोषण का आरोप लगाया।

देवघर, जेएनएन। Banka Bihar Girl Physically Abused  बिहार के बांका जिले के बौंसी की एक युवती को प्रेम जाल में फांसकर याैन उत्पीड़न करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप झारखंडं के देवघर जिले के युवक पर लगा है। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। इस दाैरान निजी पलों का वीडियो भी बनाया। युवती तीन बार गर्भवती हुई। युवक ने शादी करने के बजाय तीनों बार दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती का परिवार सदमे में है। अब यह मामला देवघर नगर थाना की पुलिस के सामने है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

छह वर्ष से युवक-युवती का संबंध

देवघर नगर थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किए जाने को लेकर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि करीब छह वर्ष पहले वह बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के बाघमारी झपनियां गांव निवासी विश्वजीत सिंह के संपर्क में आई। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। युवक उससे शादी की बात करने लगा। उसने युवती को अपने स्वजनों से मिलवाया। वहीं वह युवती के स्वजनों से मिला। सभी इस रिश्ते को मान गए। उसके बाद वह युवती पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसने उसके साथ कई बार यौन संबंध मनाया। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती भी हो गई। युवक ने दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया।

वीडयो वायरल करने की धमकी

युवती के अनुसार जब भी शादी की बात करती तो युवक टाल देता था। ज्यादा दबाव देने पर उसने संबंध तोड़ लिया। वहीं उसे धमकी दी कि अगर वह नहीं मानी तो उसका वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। युवक के भाई कमलजीत सिंह ने भी धमकी दी। युवती के मुताबिक तनाव के कारण उसकी मां बीमार पड़ गई है। उसका पूरा परिवार सदमे में है। युवती ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी