Durga Puja in Dhanbad: भूदा दुर्गा पूजा पंडाल अपनी आकर्षक कारीगरी से शहर में बनाई है अलग पहचान

रानी रोड भूदा में 28 वर्षों से आकर्षक पंडाल के लिए जाने जा रहे हैं दुर्गा पूजा समिति। यहां दूर-दूर से लोग पंडाल की कारीगरी व ऊंचाई को देखने के लिए आते हैं। साथ ही आकर्षक लाइटिंग के लिए भी जाने जाते हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:35 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:35 AM (IST)
Durga Puja in Dhanbad: भूदा दुर्गा पूजा पंडाल अपनी आकर्षक कारीगरी से शहर में बनाई है अलग पहचान
रानी रोड भूदा में 28 वर्षों से आकर्षक पंडाल के लिए जाने जा रहे हैं दुर्गा पूजा समिति। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबादः रानी रोड भूदा  में 28 वर्षों से आकर्षक पंडाल के लिए जाने जा रहे हैं दुर्गा पूजा समिति। यहां दूर-दूर से लोग पंडाल की कारीगरी व ऊंचाई को देखने के लिए आते हैं। साथ ही आकर्षक लाइटिंग के लिए भी जाने जाते हैं।  रास्ते में दूर-दूर तक इस प्रकार लाइट लगाई जाती है कि श्रद्धालु देखते ही उनका मन प्रसन्न हो जाता है। ग्रामीण इलाके से जैसे बलियापुर, सिंदरी, धोकरा, पलानी आदि के लोग शहर मेला घूमने आते हैं, तो यहां खुद पंडाल की  ऊंचाई देखकर  दूर से ही लोगों के पांव अपनी ओर खींच लाती है।  लेकिन इस वर्ष  कोरोना वायरस की वजह से समिति ने सादगी के साथ 4 फीट की प्रतिमा व छोटे पंडाल बना कर पूजा  करने का निर्णय लिया है।

नहीं होगा भंडार, सिर्फ प्रसाद वितरण 

पूजा के अंतिम दिन आसपास के इलाके  में करीबन पांच हजार लोगों को खिचड़ी का भोग घर घर जाकर पहुंचाया जाता है। लेकिन इस वर्ष समिति में प्रसाद वितरण करने से इनकार किया है।  साथ ही इस वर्ष आसपास के लोग पुष्पांजलि देने के लिए आते थे लेकिन इस वर्ष मना किया गया है। 

बेलवरन से होगी पूजा आरंभ

नवरात्रि के षष्ठी दिन बेलवरन के साथ मां आहवाहन पूजा पंडाल में किया जाएगा। कोलाबोउ को विधि विधान से पास के तालाब से लाया जाता है। पूजा स्थल पर स्थापित कर षष्ठी से मां का पाठ भक्तों के लिए खोल लिया जाता है। विधि विधान से पूजा आराधना जाती है। 

4 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी

समिति के अध्यक्ष श्यामलाल महतो ने बताया कि अभी तक सरकारी गाइडलाइन नहीं मिलने से इस बार भी शादी तरीके से पूजा आयोजन किया जाएगा। 10 दिनों की पारंपरिक पूजा में 4 फीट की प्रतिमा स्थापित कर छोटा पंडाल का निर्माण किया जाएगा। 

समिति के सदस्य

अध्यक्ष- श्यामलाल महतो,  उपाध्यक्ष-  रजनीकांत पांडे, आनंद कुमार,

सचिव- अनिल यादव, समीर रवानी, प्रकाश चंद्र दास, लखन स्वामी अय्यर, सदस्य- राजीव कुमार, कारू यादव, उमेश निगम, सुशील सिंह, सुनील चौधरी आदि।

chat bot
आपका साथी