Dhanbad: भारत बंद का झरिया में रहा मिलाजुला असर, पहाड़ीगोड़ा में लोगों ने दो घंटे तक ट्रेन रोकी...

देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को भारत बंद का झरिया में मिलाजुला असर देखने को मिला। सड़क पर वाहन कम चले। दुकानें भी बंद रहीं। वामपंथी संगठन माकपा भारत की जनवादी नौजवान सभा आदि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झरिया में इंदिरा चौक से जुलूस निकाला।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:03 PM (IST)
Dhanbad: भारत बंद का झरिया में रहा मिलाजुला असर, पहाड़ीगोड़ा में लोगों ने दो घंटे तक ट्रेन रोकी...
देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को भारत बंद का झरिया में मिलाजुला असर देखने को मिला। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया: देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को भारत बंद का झरिया में मिलाजुला असर देखने को मिला। सड़क पर वाहन कम चले। दुकानें भी बंद रहीं। वामपंथी संगठन माकपा, भारत की जनवादी नौजवान सभा आदि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झरिया में इंदिरा चौक से जुलूस निकाला। बंद समर्थक झरिया शहर का भ्रमण करते हुए बाटा मोड़ तक पहुंचेंगे। यहां सभा होगी।

जुलूस का नेतृत्व माकपा झरिया अंचल कमेटी के सचिव शिव बालक पासवान ने किया। भाकपा माले के बंद समर्थकों ने पहाड़ीगोड़ा में दो घंटे तक धनबाद सिंदरी ट्रेन को रोके रखा। भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने के लिए सुबह में भाकपा माले समर्थकों ने भजोहरि महतो और विनोद कालिंदी के नेतृत्व में जुलूस निकाल पहाड़ीगोड़ा स्टेशन पर पहुंचे। यहां धनबाद सिंदरी ट्रेन को दो घंटे तक रोका रखा। बाद में यात्रियों की असुविधा को देखते हुए माले समर्थकों ने ट्रेन को रवाना किया । सिंदरी में वामपंथी संगठन के लोगों ने हर्ल

उर्वरक संयंत्र के मुख्य द्वार को जाम कर दिया। इससे कर्मी अंदर नहीं जा सके। संयंत्र का निर्माण कार्य बाधित हुआ। समर्थकों ने एसबीआई शाखा सिंदरी के समक्ष धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। बलियापुर बाजार चौक के पास भारत बंद समर्थकों ने धरना देखकर आवागमन को ठप कर दिया।

झरिया धनबाद, झरिया सिंदरी और झरिया बलियापुर मार्ग में भारत बंद के कारण यात्री वाहन कम चले।

chat bot
आपका साथी