नेताजी के 125वें जन्मदिन को 125 दीये जलाकर सेलिब्रेट करेगी बंगाली कल्याण समिति

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को जहां देशभर में पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाएगा वहीं बंगाली कल्याण समिति ने भी इसकी खास तैयारी की है। समिति अपने हीरापुर जेसी मल्लिक वाले दफ्तर में भव्य समारोह का आयोजन करेगी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:50 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:33 PM (IST)
नेताजी के 125वें जन्मदिन को 125 दीये जलाकर सेलिब्रेट करेगी बंगाली कल्याण समिति
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को जहां देशभर में पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को जहां देशभर में पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाएगा, वहीं बंगाली कल्याण समिति ने भी इसकी खास तैयारी की है। समिति अपने हीरापुर जेसी मल्लिक वाले दफ्तर में भव्य समारोह का आयोजन करेगी। नेताजी के 125वें जन्मदिन पर 125 दीये जलाए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. अमलेंदु सिन्हा समेत  समिति के सभी पदाधिकारी व महिलाएं भी शामिल होंगी। 

समिति ने हावड़ा कालका मेल का नामकरण नेताजी एक्सप्रेस के रूप में करने का स्वागत किया। इसके साथ ही गोमो में बने आलीशान रेल ओवरब्रिज को नेताजी सुभाष ब्रिज का नाम देने की भी सिफारिश की। उनका कहना है की धनबाद से नेताजी का गहरा रिश्ता है। यहां के अलग अलग जगहों पर कई बार आए। 

पर रेल नगरी गोमो की पहचान ही नेताजी से है। रेलवे स्टेशन का नाम पहले ही किया जा चुका है। अब ब्रिज का नाम भी नेताजी को ट्रिब्यूट करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी