डिबूडीह चेकपोस्ट पर कोरोना जांच शिविर लगाने से बंगाल पुलिस ने रोका

संवाद सहयोगी मैथन झारखंड व पश्चिम बंगाल के पदाधिकारियों के बीच क्षेत्र विवाद के कारण मै

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:14 PM (IST)
डिबूडीह चेकपोस्ट पर कोरोना जांच शिविर लगाने से बंगाल पुलिस ने रोका
डिबूडीह चेकपोस्ट पर कोरोना जांच शिविर लगाने से बंगाल पुलिस ने रोका

संवाद सहयोगी, मैथन : झारखंड व पश्चिम बंगाल के पदाधिकारियों के बीच क्षेत्र विवाद के कारण मैथन स्थित डीबूडीह चेकपोस्ट पर शनिवार से लगने वाला कोरोना टेस्ट शिविर नहीं लग सका। मजबूरन झारखंड के पदाधिकारियों को पीछे हटना पड़ा। मैथन स्थित बरजोड़ के समीप कोरोना टेस्ट के लिए कैंप बनाया जा रहा है, जबकि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान डीबूडीह में ही झारखंड पुलिस ने कई महीनों तक कोरोना टेस्ट कैंप लगाया था। जब भी जांच की जरूरत पड़ती है तो वहीं लगाई जाती है। शनिवार को जैसे ही झारखंड के पदाधिकारियों ने डीबूडीह चेकपोस्ट के समीप कोरोना टेस्ट शिविर लगाना आरंभ किया, तभी स्थानीय दुकानदार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल पुलिस प्रशासन के लोगों ने भी वहां जांच शिविर लगाने का विरोध जताया। पश्चिम बंगाल के पदाधिकारियों का कहना था कि उक्त स्थल पश्चिम बंगाल में पड़ता है। इससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। स्थानीय दुकानदार ने भी अपनी दुकान के समीप कोरोना जांच शिविर लगाने से मना कर दिया। काफी देर तक चले विवाद के बाद आखिरकार झारखंड के पदाधिकारियों को बराकर पुल के पीछे मैथन बरजोर के समीप कैंप लगाना शुरू किया। इसके कारण शनिवार से होने वाला जांच शिविर नहीं शुरू हो सका। संभवत: अब रविवार से शुरू होगा। इस घटना के बाद से धनबाद जिला के पदाधिकारी भी पश्चिम बंगाल के पदाधिकारियों से काफी नाराज हैं। हालांकि, झारखंड के पदाधिकारी इसे एक सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं। विवाद से इन्कार करते हुए बस इतना कहा कि वहां जगह कम थी।

chat bot
आपका साथी