Benefits Of Neem: एक बहुत अच्छा कंडीशनर भी है नीम, आइए जानते हैं किस तरह बालों देता पोषण

नीम का पेड़ कई मायने में भाग्यशाली माना जाता है। गर्मी में ठंडी हवा देने के साथ ही यह ऐसा पौधा है जो कई बीमारियों के इलाज में कारगर है। फोड़े-फुंसी समेत अन्य जख्मों के लिए यह रामबाण का काम करता है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:17 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:19 AM (IST)
Benefits Of Neem: एक बहुत अच्छा कंडीशनर भी है नीम, आइए जानते हैं किस तरह बालों देता पोषण
गुणकारी नीम के पेड़ ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। नीम का पेड़ कई मायने में भाग्यशाली माना जाता है। गर्मी में ठंडी हवा देने के साथ ही यह ऐसा पौधा है जो कई बीमारियों के इलाज में कारगर है। जल जाने, कान में दर्द, दांतों के लिए, बालों के लिए थोड़े और फोड़े-फुंसी समेत अन्य जख्मों के लिए यह रामबाण का काम करता है। हम अपने बालों की देखरेख के लिए महंगे-महंगे कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। अपने बालों पर कई प्रयोग करते हैं। बहुत से कम लोगों को पता होगा कि नीम एक बहुत अच्छा कंडीशनर भी है। इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर इससे बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। बालों का झड़ना रुक जाता है। कम से स्किन स्पेशलिस्ट डा मनीषा का यही मानना है। इसी उद्देश्य को लेकर कई पूर्ववर्ती छात्र इन दिनों नीम का पौधा लगा रहे हैं। इसके फायदे से भी लोगों को अवगत करा रहे हैं।

गो ग्रीन टू ब्रिथ क्लीन के तीसरे दिन के अपने पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर ऑल नोबिलियन एलुमनी एसोसिएशन के सदस्य डिनोबिली स्कूल चंद्रपुरा, डीएनएस कोराडीह और डीएनएस गोमो लेकर पहुंचे। सस्थापक सदस्य मयंक सिंह के साथ शंकर कुमार, दीपक शाह और सनी कटेसरिया ने डीएनएस चंद्रपुरा में प्राचार्य फादर पैनक्रास की अगुवाई में गुमलोहर और नीम का पौधा कैंपस में लगाया। इसकेे साथ ही लक्की व हैप्पी प्लांट उपप्राचार्य सेबेश्चियन होरो, विजय कच्छप, प्राचार्य फादर पैंक्रास को सीटीपीएस के एलुमनी हनुमंत राव, शांतनु चौधरी और शिक्षक अलबर्ट दिनेश के साथ भेंट किया।

डीएनएस कोरोडीह सिजुआ में प्राचार्या तनुश्री बनर्जी व उपप्राचार्या रोजी सहाय को डेकोरेटिव प्लांट विद्यालय के एलुमनी मनोज खेमका और रविनीता साहा के साथ भेंट किया गया। इसके बाद डीएनएस गामो में स्कूल के प्राचार्य फादर जेम्स ने एलुमनी का स्वागत किया। फादर सुशील बालमुचू वाणिज्य प्रमुख ने कार्यक्रम के लिए धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य मयंक सिंह, शंकर कुमार, सन्नी कटेसरिया, दीपक शाह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी