Jharkhand Weather News: धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर व जामताड़ा में थोड़ी देर में मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश...वज्रपात से सावधान!

सुबह से धूप छांव रहने के बाद अब एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान को बादलों ने घेर लिया है और मेघ गरजने लगे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ देर में धनबाद बोकारो गिरिडीह में जोरदार गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 02:53 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 03:36 PM (IST)
Jharkhand Weather News: धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर व जामताड़ा में थोड़ी देर में मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश...वज्रपात से सावधान!
सुबह से धूप छांव रहने के बाद अब एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : Jharkhand Weather News, Dhanbad Bokaro Weather forecast सुबह से धूप छांव रहने के बाद अब एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान को बादलों ने घेर लिया है और मेघ गरजने लगे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ देर में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह , जामताड़ा, देवघर, रामगढ़ और रांची में जोरदार गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान वज्रपात से सावधान रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे बिहार में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जो पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से तक फैला है। बिहार से बंगाल तक हो रही बादलों की आवाजाही की वजह से झारखंड के कई हिस्से में मौसम बदल गया है। मंगलवार को मौसम में बदलाव को लेकर पहले ही सूचना जारी की गई थी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। धूप छांव के बीच फुहारें बरसती रहेंगी। दूसरी ओर, मॉनसून अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव ने बताया कि एक-दो दिनों में मानसून केरल पहुंच जाएगा और उसी वजह से प्री मानसून की बारिश हो रही है। प्री मानसून की बारिश के बादल छोटे-छोटे टुकड़ों में आते हैं। इस वजह से उनके टकराने से गरजने की आवाज ज्यादा होती है और आसमानी बिजली गिरने का खतरा भी अधिक होता है। बताया कि तालाब के पास जाने, पेड़ के नीचे खड़े होने या खेत खलिहान में काम करने वाले किसानों को अब सुरक्षित स्थान ले लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी