पोखरिया तालाब में उपलता मिला कोलकर्मी का शव, दो दिन पहले स्नान के दाैरान डूब गया था Dhanbad News

कोलकर्मी सोमवार को दिन के करीब 1230 बजे तालाब में नहाने से पहले तैरने के दौरान डूब गया था। स्थानीय गोताखोर युवाओं द्वारा तालाब में उसके शव को काफी तलाश किया था लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मं

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 12:25 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 12:25 PM (IST)
पोखरिया तालाब में उपलता मिला कोलकर्मी का शव, दो दिन पहले स्नान के दाैरान डूब गया था Dhanbad News
तालाब किनारे शव को देखते केंदुआडीह थानेदार विनोद उरांव और ग्रामीण ( फोटो जागरण)।

लोयाबाद। कोलकर्मी जोहन तिर्की का शव बुधवार की सुबह बांसजोडा गड़ेरिया पोखरिया तालाब के किनारे पानी में उपलता मिला। 44 घंटे बाद शव स्वयं तालाब के उपर आ गया था। शव को देखे जाने की खबर फैलते ही तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जूट गई। केंदुआडीह के थानेदार विनोद उरांव मौके पर पहुंच शव को तालाब से बाहर निकलवाया है। मृतक कर्मी की पत्नी कृपा तिर्की के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया।

मालूम हो कि कोलकर्मी सोमवार को दिन के करीब 12:30 बजे तालाब में नहाने से पहले तैरने के दौरान डूब गया था। स्थानीय गोताखोर युवाओं द्वारा तालाब में उसके शव को काफी तलाश किया था लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को भटिंडा से गोताखोरों की टीम के द्वारा करीब साढ़े चार घंटे तक कोल कर्मी को खोजने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन उसे भी सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार को शव स्वयं पानी के उपर आ गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा रांची से गोताखोर की टीम मंगाने की तैयारी कर रही थी कि शव को पानी के उपर आ जाने की खबर मिली। शव पानी में पूरी तरह से फुल गया था। लोग कह भी रहे थे कि शव फुलते ही पानी के उपरी सतह पर आ जाएगा। बुधवार सुबह में ग्रामीण शौच के लिए तालाब की तरफ गए थे तो उसकी नजर शव पर पड़ी।

chat bot
आपका साथी