BCCL मजदूरों को कोरोना के प्रति करेगी जागरूक Dhanbad News

पहली मई को मजदूर दिवस पर शहर के श्रमिक चौक पर श्रमिक की सबसे बड़ी प्रतिमा पर कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कोयला मजदूरों ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वाले मजदूरों ने कहा कि शिकागो के मजदूरों को 16 से 18 घंटे काम कराया जाता था।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 12:09 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 12:09 PM (IST)
BCCL मजदूरों को कोरोना के प्रति करेगी जागरूक Dhanbad News
मजदूरों ने कहा कि शिकागो के मजदूरों को 16 से 18 घंटे काम कराया जाता था। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: पहली मई को मजदूर दिवस पर शहर के श्रमिक चौक पर श्रमिक की सबसे बड़ी प्रतिमा पर कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कोयला मजदूरों ने  माल्यार्पण किया।

 माल्यार्पण करने वाले मजदूरों ने कहा कि शिकागो के मजदूरों को 16 से 18 घंटे काम कराया जाता था।

मजदूरों ने आंदोलन कर इस नीति का विरोध किया तो उन पर पुलिस ने गोलिया बरसाई। कई मजदूरों को मार डाला था। आखिरकार मजदूरों के आगे हुकूमत को झुकना पड़ा। मजदूरों की जीत हुई और आज ही के दिन से मजदूरों ने 16 से 18 घंटे की काम के बजाय 8 घंटे काम करते हैं।

 श्रमिक चौक पर माल्यार्पण करने पहुंचे मजदूरों ने कहा कोरोना काल की वजह से श्रमिक चौक सूना है। अगले बरस यह जरूर गुलजार होगा।  अंतराष्ट्रीय मई दिवश के मौके पर धनसार कोलयरी के विश्वकर्मा परियोजना में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने कोविड 19 का दो गज सामाजिक दूरी के तहत अनुपालन करते हुए मजदूर दिवस मनाया।

मौके पर सर्वप्रथम कोरोना महामारी में अपने कर्तब्य का पालन के दौरान दिवंगत हुए मजदूर ओम प्रकाश दास, शंकर धिक्कार सहित वैसे मजदूर जिनकी मृत्यु इस महामारी में हुई उन्हें याद किया गया। मौके पर नंदलाल महतो ने मई दिवस की प्रसंगिकता पर कहा कि आज कोरोना के कहर ढाने के बावजूद बी सी सी एल के कर्मठ मजदूर अपने जान की परवाह न करते हुए देश को ऊर्जा देने में लगे हुए है। जिसकी जीतनी भी प्रशंसा की जाय कम है। शिकांगो के मजदूरो की तरह आज कोयला मजदूर भी अपने आप को देश हित में बलिदान देने से पीछे नही हट रहे है । उन्होंने आज के इस मौके पर मजदूरो के अंदर कोरोना से किस प्रकर बचा जाए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। प्रबन्धन से कोरोना से बचाव का इंतजाम करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी