BBMKU का एलान: जारी रहेगा स्नातक व पीजी में एडमिशन...ये है आखिरी तारीख

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और पीजी का एडमिशन को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। स्नातक सेमेस्टर 3 और सेमेस्टर फोर तथा पीजी सेमेस्टर 3 का एडमिशन जारी रहेगा। शुल्क ऑनलाइन जमा होंगे जिसकी आखिरी तारीख 16 मई है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:17 PM (IST)
BBMKU का एलान: जारी रहेगा स्नातक व पीजी में एडमिशन...ये है आखिरी तारीख
स्नातक सेमेस्टर 3 और सेमेस्टर फोर तथा पीजी सेमेस्टर 3 का एडमिशन जारी रहेगा। ( प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और पीजी का एडमिशन को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। स्नातक सेमेस्टर 3 और सेमेस्टर फोर तथा पीजी सेमेस्टर 3 का एडमिशन जारी रहेगा। शुल्क ऑनलाइन जमा होंगे जिसकी आखिरी तारीख 16 मई है। 

स्नातक और पीजी की अलग अलग सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद एडमिशन को लेकर छात्र-छात्राएं और कॉलेज प्रबंधन उहापोह की स्थिति में था। उनकी समस्या का समाधान करने के मद्देनजर विश्वविद्यालय ने सोमवार को एडमिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की।

विवि प्रबंधन का कहना है कि एडमिशन को लेकर भ्रम की स्थिति होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके मद्देनजर ही 16 मई तक ऑनलाइन एडमिशन शुल्क जमा लेने का निर्णय लिया गया है। पीजी का एडमिशन शुल्क ऑनलाइन होगा। स्नातक के लिए भी यही व्यवस्था है।

वैसे कॉलेज जिनके पास ऑनलाइन शुल्क लेने की सुविधा नहीं है। उन्हें बैंक अकाउंट नंबर वेबसाइट पर जारी करना होगा। छात्र-छात्राएं उस अकाउंट नंबर पर नामांकन शुल्क अदा कर सकेंगे।

 जाने कितना चुकाना होगा शुल्क 

बीकॉम जनरल/ ऑनर्स 

छात्र - 1022 रु

छात्रा - 818 रु

 बीए ऑनर्स/जनरल 

छात्र - 1022 रु

कोर प्रैक्टिकल - 1472 रु

जीई प्रैक्टिकल - 1372 रु

छात्रा - 818 रु

कोर प्रैक्टिकल - 1268 रु

जीई प्रैक्टिकल - 1168 रु

 बीएससी ऑनर्स 

छात्र 

कोर प्रैक्टिकल - 1522 रु

जीई प्रैक्टिकल - 1422 रु

छात्रा 

कोर प्रैक्टिकल - 1318 रु

जीई प्रैक्टिकल - 1218 रु

 पीजी सेमेस्टर - 3 

छात्र 

प्रैक्टिकल विषय - 2225

नॉन प्रैक्टिकल विषय - 1505

छात्रा 

प्रैक्टिकल विषय - 1865

नॉन प्रैक्टिकल विषय - 1145

chat bot
आपका साथी