11 साल में एक किलोमीटर नहीं बन सका बरबेंदिया पुल

श्रवण कुमार मैथन बारिश की वजह से धनबाद के निरसा से जामताड़ा व संताल परगना को जोड़ने के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:16 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:16 AM (IST)
11 साल में एक किलोमीटर नहीं बन सका बरबेंदिया पुल
11 साल में एक किलोमीटर नहीं बन सका बरबेंदिया पुल

श्रवण कुमार, मैथन : बारिश की वजह से धनबाद के निरसा से जामताड़ा व संताल परगना को जोड़ने के लिए करोड़ों की लागत से बनाया जानेवाला बरबेंदिया पुल एक दशक पहले ध्वस्त हो गया था। बाढ़ में पुल के चार खंभे बह गए थे। तब से अभी तक यह उसी हाल में पड़ा हुआ है। दरअसल, धनबाद से जामताड़ा को जोड़ने के लिए वर्ष 2007- 08 में बराकर नदी के बरबेंदिया घाट पर 32 करोड़ की लागत राज्य का सबसे बड़ा एक किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण आरंभ किया गया था। 56 पिलर पर पुल को खड़ा किया जाना था। लगभग सभी पिलर नदी के ऊपर खड़ा कर दिया गया था। केवल दो-चार पिलरों के ऊपर ढलाई का कार्य बाकी था। उस दौरान 22 करोड़ रुपए खर्च भी हो गए थे। लेकिन वर्ष 2009 में बारिश के कारण बराकर नदी में आई बाढ़ में पुल के चार खंभे बह गए। तब से अब तक एक 11 साल हो गए और यह पुल उसी तरह अधूरा पड़ा हुआ है। इन सालों में कई बार विभागीय स्तर पर पुल का निरीक्षण हुआ। अधूरे पुल को पूरा करने के लिए 14 करोड़ की डीपीआर भी बनी, लेकिन बात कागजों में ही सिमट कर रह गई। धनबाद से जामताड़ा और संताल परगना को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई गई।

निरीक्षण व जांच रिपोर्ट धरी की धरी रह गई

वर्ष 2014 में सरकार के प्रधान सचिव के तत्कालीन तकनीकी सलाहकार वी के नेतृत्व में बरबेंदिया पुल का निरीक्षण किया गया था। मुंबई के विशेषज्ञों की टीम ने भी जांच की। जांच में 56 खंभों में 50 ठीक पाए गए थे। 23 खंभों पर ढलाई ठीक पाई गई। चार नए खंभे व दो की विशेष मरम्मत बात समझी गई, लेकिन निरीक्षण व जांच रिपोर्ट धरी की धरी रह गई।

पुल के बनने से धनबाद से जामताड़ा की दूरी आधी हो जाएगी

बराकर नदी पर बरबेंदिया पुल के बनने से धनबाद से जामताड़ा की दूरी आधी हो जाएगी। अभी गोविदपुर साहिबगंज रोड और निरसा मैथन होते हुए जाने पर जामताड़ा की दूरी 50 से 60 किलोमीटर पड़ती है जो बरबेंदिया पुल होते हुए 25 से 30 किलोमीटर के आसपास पड़ेगी। पुल के निर्माण से झारखंड के लोगों को संताल परगना व पश्चिम बंगाल जाने के लिए हो रही परेशानी से भी निजात मिलेगी। जामताड़ा जिला व निरसा विधानसभा के लोगों को रोजी रोजगार भी मिलेगा।

----------------

वर्जन :

बरबेंदिया पुल का निर्माण कराने के लिए विधानसभा में बराबर सवाल उठाता रहा है। इस पुल के बनने से धनबाद से जामताड़ा व संताल के दूसरे जिलों की दूरी कम हो जाएगी। सरकार से मांग करती हूं कि बरबेंदिया पुल का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाय।

अपर्णा सेनगुप्ता, विधायक, निरसा

chat bot
आपका साथी