बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस Dhanbad News

झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से रविवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित सम्राट चौधरी के आवासीय में अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस मनाया। सबसे पहले बांग्लादेश में भाषा आंदोलन में शहीद हुए सभी साथियों ने श्रद्धांजलि अर्प‍ित की।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:40 PM (IST)
बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस Dhanbad News
शहीद हुए साथियों को सभी लोगो ने श्रद्धांजलि दी गई। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन:  झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से रविवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित सम्राट चौधरी के आवासीय में अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस मनाया। सर्वप्रथम बांग्लादेश में भाषा आंदोलन में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि 21 फरवरी 1952 को बांग्लादेश की ढाका विश्वविद्यालय के छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन पाकिस्तान सरकार की भाषाई नीति के विरोध में बड़ा आंदोलन किया था। जिसमें हजारों हजार नौजवान साथी शहीद हुए थे। विश्व में भाषा एवं संस्कृति विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।  इसी उद्देश्य में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही सभी वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार तमाम स्कूलों में बांग्ला पठन-पाठन पूर्व की तरह शुरू किया जाए।  ताकि बांग्ला भाषा  का ज्ञान आने वाले पीढ़ियों को भी हो। कार्यक्रम में मुख्य रुप से समिति के संस्थापक बेंगु ठाकुर, बबलू सरकार, सुशोभन चक्रवर्ती, राणा चट्टराज, राजू प्रमाणिक, सम्राट चौधरी, कार्तिक मुखर्जी, राजीव बैनर्जी, आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी