बंधनवार-डिजाइनर दीयों की खरीदारी, प्राणिक हीलिग थैरेपी भी साथ-साथ

आनंद मंगल महिला समिति की ओर से धनसार के सिद्धि विनायक होटल में दो दिवसीय महिला स्वरोजगार मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को इसका विधिवत उद्घाटन संतोष गुटगुटिया ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:48 PM (IST)
बंधनवार-डिजाइनर दीयों की खरीदारी, प्राणिक हीलिग थैरेपी भी साथ-साथ
बंधनवार-डिजाइनर दीयों की खरीदारी, प्राणिक हीलिग थैरेपी भी साथ-साथ

धनबाद : आनंद मंगल महिला समिति की ओर से धनसार के सिद्धि विनायक होटल में दो दिवसीय महिला स्वरोजगार मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को इसका विधिवत उद्घाटन संतोष गुटगुटिया ने किया। यह शनिवार को भी जारी रहेगा। पहले दिन महिलाओं ने खूब खरीदारी की। यहां महिलाओं के द्वारा हस्त निर्मित सामग्री और दीपावली के आइटम जैसे बंधनवार, डिजाइनर दीया के साथ ही साड़ियां, जयपुरिया चादर सूट्स, फैंसी कुर्ती, ज्वेलरी, होम डेकोर आइटम की जमकर खरीदारी हुई। फ्यूजन वेव्स लेबल जियाना के ड्रेस भी महिलाओं को काफी भाया।

प्रियंका जैन ने दिल्ली से महिला स्वरोजगार मेला में लेबल जियाना का स्टाल लगाया। प्रियंका के अनुसार धनबाद के लोग अच्छी खरीदारी पर विश्वास करते हैं। संस्था की संगीता अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए दो दिवसीय स्टाल लगाया गया है। पहले दिन काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इस दौरान कई लोगों ने प्राणिक हीलिग की सुविधा भी ली। वर्तमान में लोग इसे रेकी के नाम से भी जानते हैं। इस विद्या के अंतर्गत ऊर्जा को आधार बनाते हुए बीमार व्यक्ति के शरीर की नकारात्मक ऊर्जा और बीमारी पैदा करने वाले कारकों को दूर किया जाता है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था की मीनू खेतान, बरखा, सपना, रंजना, पायल का विशेष योगदान रहा। वहीं संगीता अग्रवाल ने बताया पहले दिन आयोजन में महिलाओं की अच्छी खासी मौजूदगी रही। लगभग 1200 लोग इस स्वरोजगार आयोजन में पहुंचे। मेहंदी लगाने वाली युवतियां भी यहां करवा चौथ को लेकर हाथों में मेहंदी लगाती रहीं। इस दौरान खरीदारों में काफी उत्साह देखा गया।

chat bot
आपका साथी