Vaccination Politics: झारखंड में सीमावर्ती राज्यों के नागरिकों के टीकाकरण पर रोक, पढ़िए स्वास्थ्य विभाग का फरमान

Vaccination Politics झारखंड की सीमा से आधा दर्जन राज्य लगे हैं। इनमें बिहार पश्चिम बंगाल ओडिशा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों से झारखंड में आकर टीका लगवाने वालों पर रोक के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फरमान जारी कर दिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 02:38 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 02:38 PM (IST)
Vaccination Politics: झारखंड में सीमावर्ती राज्यों के नागरिकों के टीकाकरण पर रोक, पढ़िए स्वास्थ्य विभाग का फरमान
14 मई से झारखंड में चल रहा 18+ टीकाकरण अभियान ( फाइल फोटो)।

मैथन [ श्रवण कुमार ]। झारखंड में 14 मई से 18+ कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। अभियान शुरू होते ही यह देखा गया कि सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल से कुछ लोग झारखंड के सीमावर्ती जिले में आकर टीका लगवा रहे हैं। धनबाद के निरसा विधानसभा के कुमारधुबी हाई स्कूल और मैथन डिनोबिली स्कूल में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, कल्यानेश्वरी समेत कुल्टी से आकर युवाओं ने टीका लगवाया। इसको लेकर शनिवार को गोविंदपुर के बागसुमा टीका केंद्र में हंगामा भी हुआ था। इस प्रकरण को लेकर  दैनिक जागरण ने खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग ने सीमावर्ती राज्यों के लोगों के टीकाकरण पर रोक का फरमान जारी किया है। 

सभी सीएमओ को भेजा गया पत्र 

झारखंड राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जिले के सभी सीएमओ व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी चिकित्सकों को पत्र द्वारा सूचित किया है कि झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र जहां कोरोना रोधी टीकाकरण चल रहा है उस में पाया गया है कि पश्चिम बंगाल से जुड़े लोग ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करके टीकाकरण करा रहे हैं जो तत्काल प्रभाव से रोका जाए। टीकाकरण केवल झारखंड राज्य के निवासियों के लिए ही है। यदि आगे टीकाकरण के दौरान जो भी झारखंड के बाहर  निवासी नहीं हैं या झारखंड में नहीं रहते हैं उन्हें टीकाकरण नहीं किया जाए। इसके बाद से अब झारखंड के लोगों को टीकाकरण बुकिंग करने व टीका लेने में राहत मिलेगी।

झारखंड की सीमा से लगे राज्य

14 मई से झारखंड के धनबाद जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण खुला हुआ है।  लेकिन देखा जा रहा था कि  ऑनलाइन टीकाकरण में झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के कुल्टी ,बराकर , कल्यानेश्वरी, सलानपुर सहित अन्य  लोग ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करके टीकाकरण का फायदा उठा रहे थे । इस कारण झारखंड के लोग टीकाकरण से वंचित हो रहे थे। झारखंड की सीमा से आधा दर्जन राज्य लगे हैं। इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों से झारखंड में आकर टीका लगवाने वालों पर रोक के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फरमान जारी कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी