झरिया के बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाध्यापिका की एसएनएमएमसीएच में माैत, सांस लेने में थी दिक्कत Dhanbad News

बालिका विद्या मंदिर झरिया की प्रधानाध्यापिका अजंता राय का निधन हो गया है। उन्होंने धनबाद के एसएनएमएमसीएच में अंतिम सांस ली। सांल लेने की तकलीफ के बाद उन्हें गुरुवार की रात भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह निधन हो गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:35 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:35 PM (IST)
झरिया के बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाध्यापिका की एसएनएमएमसीएच में माैत, सांस लेने में थी दिक्कत Dhanbad News
बालिका विद्या मंदिर झरिया की प्रधानाध्यापिका अजंता राय ( फाइल फोटो)।

झरिया, जेएनएन। बालिका विद्या मंदिर झरिया की प्रधानाध्यापिका अजंता राय का निधन हो गया है। उन्होंने धनबाद के एसएनएमएमसीएच में अंतिम सांस ली। सांल लेने की तकलीफ के बाद उन्हें गुरुवार की रात भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनकी अभी कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि माैत का कारण क्या है? 57 वर्षीय राय करीब 20 वर्षों से प्रधानाध्यापिका के पद पर सेवा दे रही थीं। उनके निधन से झरिया में शोक की लहर दाैड़ गई है।

माृत सदन के मैनेरज राकेश पांडेय ने अजंता राय के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा है कि प्रधानाध्यापिका राय का निधन झरिया के बड़ी क्षति है। झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रेस्ट के अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। 

chat bot
आपका साथी