BJP Kisan Morcha की राष्ट्रीय कमेटी घोषित, झारखंंड से साहिबगंज के बजरंगी ने मारी बाजी

BJP Kisan Morcha साहिबगंज के भाजपा नेता बजरंगी यादव भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी में झारखंड से वे इकलौते पदाधिकारी हैं। उनके मनोनयन से साहिबगंज के लोगों में खुशी की लहर है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 05:58 PM (IST)
BJP Kisan Morcha की राष्ट्रीय कमेटी घोषित, झारखंंड से साहिबगंज के बजरंगी ने मारी बाजी
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बजरंगी यादव ( फाइल फोटो)।

साहिबगंज, जेएनएन। भाजपा नेता बजरंगी यादव भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी में झारखंड से वे इकलौते पदाधिकारी हैं। उनके मनोनयन से यहां के लोगों में खुशी की लहर है। भाजपा में दो साल पहले शामिल होने के बाद बजरंगी यादव अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वे यादव महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के संताल परगना प्रभारी भी हैं। पूर्व में वे कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी में रह चुके हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव से ऐन पूर्व उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके मनोनयन पर भाजपा नेता जयप्रकाश सिन्हा, कृष्णा शर्मा, सुदेश मंडल, पंकज घोष, रामानंद चौरसिया, पवन सिंह, सत्यप्रकाश सिन्हा आदि ने हर्ष जताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बजरंगी यादव खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं। इसलिए वे किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे और उसका समाधान कराएंगे।

chat bot
आपका साथी