भौंरा में बहुजन एकता मंच ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला Dhanbad News

पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि बढ़ती महंगाई व सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण के खिलाफ शनिवार को भौंरा पार्क के पास बहुजन एकता मंच के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:35 PM (IST)
भौंरा में बहुजन एकता मंच ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला Dhanbad News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। (जागरण)

झरिया, जेएनएन : पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि, बढ़ती महंगाई व सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण के खिलाफ शनिवार को भौंरा पार्क के पास बहुजन एकता मंच के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंच के रंजीत यादव ने कहा कि सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों में आए दिन वृद्धि कर आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पहले से ही लोग बेरोजगारी की मार से परेशान है। ऊपर से महंगाई की मार झेल रहे हैं। महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है। सात वर्षो में सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अरबों रुपये का हिसाब किताब सरकार के पास नहीं है। आम जनता को केवल पाँच किलो अनाज दिया जा रहा है। जबकि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 12 किलो अनाज मिलना चाहिए। सरकार से जल्द महंगाई कम करने की मांग की। किया मौके पर मो ग्यास, प्रदीप कुमार, सुभाष ठाकुर, राजेन्द्र माँझी, विजय कुम्भकार, विशु बनर्जी, इन्द्र मोहन यादव, विनय कुमार, गौतम कुमार के अलावा दर्जनों लोग शामिल थे। 

यादव ने कहा कि सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि कर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पहले से ही लोग बेरोजगारी की मार से परेशान है। ऊपर से महंगाई की मार झेल रहे हैं। महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है। सात वर्षो में सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अरबों रुपये का हिसाब किताब सरकार के पास नहीं है। आम जनता को केवल पाँच किलो अनाज दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी