खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए बाघमारा विधायक की बड़ी पहल, अपने गांव में बनवाएंगे Sports Academy

बाघमारा के विधायक ढुलू महतो ने धनबाद में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल एकाडमी खोलने का निर्णय लिया है। भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया है। इस एकाडमी में खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 08:14 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 08:14 AM (IST)
खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए बाघमारा विधायक की बड़ी पहल, अपने गांव में बनवाएंगे Sports Academy
चिटाही गांव में भूमि पूजन करते बाघमारा के विधायक ढुलू महतो।

बाघमारा, जेएनएन। भाजपा के बाहुबली विधायक ढुलू महतो धनबाद की राजनीति में लंबी लकीर खींचने में जुट गए हैं। उनपर विरोधी एक से बढ़कर एक आरोप लगाते हैं लेकिन इन सब बातों की परवाह न करते हुए वह अलग ही लाइन पर चल रहे हैं। अपने गांव में करोड़ों रुपये खर्च कर रामराज मंदिर का निर्माण करवाया है। यह धनबाद में अद्वितीय मंदिर है। इसका वैभव और आकर्षण देखते ही बनता है। इस मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। हाल ही में मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर हजारों लोगों का जुटान हुआ। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती भी पधारे थे। मंदिर के कारण विधायक के गांव का नाम चिटाहीधाम हो गया है। अब बाघमारा के विधायक ने एक और बड़ी पहल की है। खेल एकाडमी का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है। उद्देश्य धनबाद में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। 

आज मेरे पूजनीय पिताजी स्व पूना महतो जी के नाम से खेल एकेडमी का भूमि पूजन किया गया।अब गांव घर के प्रतिभावान खिलाड़ी किसी प्रशिक्षण के मोहताज नही रहेंगे।उनके प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर निखारा जाएगा और उनकों राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास होगा।@yourBabulal pic.twitter.com/JR5WT6xQ2E

— ढुलू महतो (@dhullu_mahto) February 22, 2021

विधायक ढुलू महतो ने सोमवार को लेढीडुमर में पुना महतो फुटबॉल क्लब एकाडमी भवन के लिए भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि इस संस्था में खेल के प्रति रुचि रखने वाले बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाऐगा। रास्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। यहां के एक एक नौजवानों में प्रतिभा है। यह संस्था आगे चलकर ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ देश विदेशों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम करेगा। 

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए अलग से होगी व्यवस्था

विधायक ने कहा प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों का संस्था अलग से व्यवस्था करेगी। यह संस्था फुटबॉल के क्षेत्र में भी रोजगार तलाशने का काम करेगी। संस्था का मुख्य उद्देश्य खेल के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर बच्चे स्वावलंबी बने और इसके साथ साथ देश का नाम रौशन करें। राम बालक सिंह, गौर चंद्र वाउरी, सुभाष सिंह, मनोज सिंह, मंजीत सिंह, गोपाल सिंह, राजेश सिंह, निपु सिंह,आशु सिंह, मृत्युंजय सिंह, सुभाष लोध, दुलाल बनर्जी सहित कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी