Dhanbad Politics: हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने प्रखंड कार्यालय पर बनाया मानव श्रृंखला

धरना में विधायक ढुलू महतो तथा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह शामिल थे।विधायक ढुलू ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की जनविरोधी सरकार बनी है तब से राज्य में अराजकता का माहौल है। चारों तरफ लूट मची हुई है। राज्य के राजस्व का नुकसान हो रहा है ।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 04:49 PM (IST)
Dhanbad Politics: हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने प्रखंड कार्यालय पर बनाया मानव श्रृंखला
धरना में विधायक ढुलू महतो तथा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह शामिल थे। (जागरण)

संवाद सहयोगी, बाघमारा: धरना में विधायक ढुलू महतो तथा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह शामिल थे।विधायक ढुलू ने कहा  कि  जब से  झारखंड में हेमंत सोरेन की जनविरोधी सरकार बनी है तब से राज्य में अराजकता का माहौल है। चारों तरफ लूट मची हुई है। राज्य में बालू का आक्शन नहीं होने से राज्य के राजस्व का नुकसान हो रहा है । राज्य में बालू ,कोयल, क्रशर पत्थर, आयरन ओर की लूट मची है। उन्होंने कहा कि चुनाव में  हेमंत  सोरेन ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि राज्य में हमारी सरकार बनेगी तो पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे।  सभी पारा शिक्षकों को स्थाई व वेतनमान लागू करने का वादा किया था। 

राज्य में   संचालित निजी कंपनियों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की भी घोषणा थी।मगर  एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। रोजगार देना तो दूर जो लोग भाजपा सरकार में स्थानीय आउटसोर्सिंग कंपनियों में काम कर रहे थे उन्हें भी रोजगार से वंचित रखने का काम गया है। रोजगार मांगने पर उन युवकों पर मुकदमे दर्ज करवाये जा रहे है।यहां के पुलिस प्रशासन कंपनियों के लठैत बनकर कार्य कर रही है । ढुलू ने पूर्व विधायक जलेश्वर महतो का नाम लेकर कहा कि बाघमारा क्षेत्र में पिछले एक वर्ष के दौरान गोली बारी की कई घटना घटी।मगर  आतंक राज गुंडा राज कहने वाले जलेश्वर महतो का एक बार भी बयान नही आया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय, धनेश्वर महतो,अशोक मिश्रा, विजय शर्मा,डब्लू महथा,गोपाल महतो,राजू शर्मा,बिपिन ठक्कर, सुरेश साव,बंटी हरि,प्रधान जीतन भुइयां,गोपाल महतो थे।

chat bot
आपका साथी