कहालडीह हिरक मोड़ पर लगे पूर्व सांसद एके राय की बोर्ड को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ा Dhanbad News

कहालडीह हिरक मोड पर लगे धनबाद के पूर्व सांसद स्व एके राय की तस्वीर लगे बोर्ड को रविवार की देर रात असामाजिक शरारती तत्व के लोगों ने उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव के मासस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:50 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:50 PM (IST)
कहालडीह हिरक मोड़ पर लगे पूर्व सांसद एके राय की बोर्ड को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ा Dhanbad News
घटना के बाद गांव के मासस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

झरिया-धोखरा, जेएनएन : कहालडीह हिरक मोड पर लगे धनबाद के पूर्व सांसद स्व एके राय की तस्वीर लगे बोर्ड को रविवार की देर रात असामाजिक शरारती तत्व के लोगों ने उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव के मासस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। गांव वाले बोर्ड को उखाड़ कर फेंकने में कुछ युवकों का हाथ बता रहे हैं। लेकिन नाम लेने से इंकार कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि कहालडीह हिरक मोड पर देर रात शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन मोड़ आपराधिक घटनाएं भी होती रहती हैं। दूसरी ओर मासस के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड तोडने के खिलाफ दोषियों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय प्रशासन से देर रात तक मोड़ पर मटरगश्ती करने वाले लोगों पर रोक लगाने की मांग की। बताते हैं कि पूर्व सांसद स्व एके राय का कहालडीह हिरक मोड पर उनके जन्म दिन के अवसर पर 15 जून को बोर्ड लगा कर नामकरण किया गया था। विरोध प्रदर्शन करने वालों मे जयपाल महतो, सुनील, भूपति भूषण, रतन महतो, सृष्टिधर कांत महतो, मदन महतो, जेठु महतो आनन्द महतो समेत अनेक मासस कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी