Dhanbad BJP: एससी-एसटी में आधार मजबूत करने को भाजपा का जोर, बाबूलाल-अमर करेंगे जुगलबंदी

झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनानी बनने देने की जिद को देखते हुए पार्टी ने भी बताओ नेता प्रतिपक्ष उनका जोरदार स्वागत सत्कार करने का निर्णय लिया है। मरांडी 17-18 को धनबाद में रहेंगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 11:16 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 12:21 PM (IST)
Dhanbad BJP: एससी-एसटी में आधार मजबूत करने को भाजपा का जोर, बाबूलाल-अमर करेंगे जुगलबंदी
पूर्व मंत्री अमर बाउरी और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड की सत्ता से बाहर भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC-ST) में जनाधार बढ़ाने में जुट गई है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउर मिलकर काम कर रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में ज्यादातर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर चूक गई थी। इस कारण सत्ता से बाहर होना पड़ा। अब भाजपा दोनों वर्गों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुट गई है। 

धनबाद में महानगर और ग्रामीण अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का धनबाद महानगर सम्मेलन 17 जनवरी व ग्रामीण जिला का सम्मेलन निरसा में 18 जनवरी को होना है। दोनों ही सम्मेलन को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कमान संभाल ली है। धनबाद आकर उन्होंने व्यवस्था में लगे तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की आग कार्यक्रम का जायजा लिया। साथ ही  बाबूलाल मरांडी के दो दिवसीय धनबाद दौरे का कार्यक्रम भी तय किया। 

बाबूलाल का होगा जोरदार स्वागत

झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनानी बनने देने की जिद को देखते हुए पार्टी ने भी बताओ नेता प्रतिपक्ष उनका जोरदार स्वागत सत्कार करने का निर्णय लिया है। पहली बार उनके मिनट 2 मिनट कार्यक्रम में हर चौक चौराहे के लिए स्वागत सत्कार के प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार 17 जनवरी सुबह 10:30 बजे तेलमच्चो पुल पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रभारी अमलेश सिंह, जिला अध्यक्ष होंगे। 10:50 - महुदा मोड़ पर धनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष स्वागत करेंगे। 11:15 बजे-पुटकी मोड़ पर रवि सिन्हा, 11:30 बजे- केंदुआ पुल पर रामदेव महतो एवं अभिमन्यु कुमार, 11:45 बजे बैंक मोड़ में उपाध्यक्ष मानस प्रसून, 11:55 बजे- पूजा टाकीज के समीप अमरजीत कुमार एवं राजकुमार मंडल स्वागत करेंगे। 12:05 बजे-परिसदन पहुचेगे। 12:30 से 2:30 अनुसूचित जाति सम्मेलन ब्लेसिंग हॉल में होगा। इसके प्रभारी महावीर पासवान, कपिलदेव पासवान, आशिष पासवान, सतीश रजक, हुलास दास बनाए गए।

बाबूलाल कार्यकर्ताओं के घर में करेंगे भोजन

सम्मेलन का दूसरा सत्र 04:30 से 06:30 बजे तक रहेगा। इसके प्रभारी संजय कुमार झा एवं नितिन भट्ट होंगे।  06:35 संध्या से 08:35 -प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। महामंत्री श्रवण राय व उमेश यादव को इसका दायित्व दिया गया है। शाम 08:30 से 09:30 बजे बाबूलाल -कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे।

chat bot
आपका साथी