Dhanbad Road Accident: तड़के चार बजे ट्रेलर ने रांगाटांड चाैक पर आटो को राैंदा, चालक की माैत, विरोध में रोड जाम

Dhanbad Road Accident शहर के रांगाटांड चाैक पर सोमवार तड़के हादसा हो गया। एक ट्रेलर ने तीन आटो को राैंद दिया। एक आटो चालक की माैत हो गई। मृतक वासेपुर का बताया जाता है। हादसे के विरोध में आटो चालकों ने आगजनी कर गया पुल को जाम कर दिया।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:08 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:27 PM (IST)
Dhanbad Road Accident: तड़के चार बजे ट्रेलर ने रांगाटांड चाैक पर आटो को राैंदा, चालक की माैत, विरोध में रोड जाम
हादसे के बाद रांगाटांड चाैक के पास आगजनी कर गया पुल को जाम करते आटो चालक ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन से लगे रांगाटांड चाैक पर सोमवार तड़के हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में तीन आटो आ गए। एक आटो के चालक की माैके पर ही माैत हो गए। इससे चाैक पर उपस्थित दूसरे चालक और स्थानीय लोग भड़क गए। सड़क पर आगजनी की। गया पुल को जाम कर दिया। काफी देर के बाद पुलिस ने आटो चालक के स्वजनों को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर-खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं।

मृत आटो चालक वासेपुर का हादसे में मृत आटो चालक की पहचान छोटू के रूप में हुई है। वह वासेपुर के करीमगंज का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलने के बाद चालक के स्वजन वासेपुर से पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर के चालक और खलासी को लोगों ने पकड़ लिया। ड्राइवर का नाम सूरज राम और खलासी का शब्बीर आलम है। दोनों बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं।

अनलोड था ट्रेलर

घटना तड़के करीब 4 बजे हुई। अनलोड ट्रेलर पूजा टाकिज की तरफ से बैंक मोड़ की तरफ जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर-खालसी को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर सूरज राम ने धनबाद थाना की पुलिस को बताया कि सुबह का समय होने के कारण नींद लग रही थी। झपकी आ गई। इससे घटना घट गई। 

chat bot
आपका साथी