जिसकी बोलेरो चोरी हुई, उसी को औरंगाबाद पुलिस ने बनाया अभियुक्त, पूछताछ के लिए न्यायालय में देगी आवेदन

सरायढेला से जिस व्यक्ति की बोलेरो चोरी हुई उसी बोलेरो मालिक को औरंगाबाद पुलिस ने शराब तस्करी मामले में मुख्‍य अभियुक्त बना दिया है। बोलेरो मालिक संजय विश्वकर्मा को जब इसकी जानकारी हुई तो केस से नाम हटाने के लिए औरंगाबाद पुलिस से गुहार लगाई है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 11:43 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:43 AM (IST)
जिसकी बोलेरो चोरी हुई, उसी को औरंगाबाद पुलिस ने बनाया अभियुक्त, पूछताछ के लिए न्यायालय में देगी आवेदन
बगैर जांच-पड़ताल के ही औरंगाबाद पुलिस ने केस का सुपरविजन तक कर दिया है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: सरायढेला से जिस व्यक्ति की बोलेरो चोरी हुई, उसी बोलेरो मालिक को औरंगाबाद पुलिस ने शराब तस्करी मामले में मुख्‍य अभियुक्त बना दिया है। बोलेरो मालिक संजय विश्वकर्मा को जब इसकी जानकारी हुई तो केस से नाम हटाने के लिए औरंगाबाद पुलिस से गुहार लगाई है।

वहीं बोलेरो चोरी मामले में औरंगाबाद में गिरफ्तार चारों शातिरों को सरायढेला पुलिस अब तक रिमांड पर नहीं ले पाई है। केस रिमांड पर लेने से पूर्व पुलिस को अब चारों तस्करों से पूछताछ के लिए न्यायालय से पहले आदेश प्राप्त करना होगा। जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस उनलोगों को केस रिमांड पर ले पाएगी। बिहार पुलिस की सक्रियता के सामने झारखंड पुलिस की बोलती बंद हो चुकी है। बगैर जांच-पड़ताल के ही औरंगाबाद पुलिस ने चोरी के बोलेरो मालिक को अभियुक्त बनाते हुए केस का सुपरविजन तक कर दिया है।

बिहार पुलिस के सुपरविजन में बोलेरो मालिक संजय विश्वकर्मा पर लगे आरोप भी सत्य करार दिए गए हैं। मालूम हो कि 24 दिसंबर 2020 को सरायढेला साव पाड़ा से चोरी हुई बोलेरो बिहार के औरंगाबाद में बरामद हई है। उक्त बोलेरो पर अवैध शराब ले जाते चार लोगों को औरंगाबाद पुलिस ने बरामद किया है। बिहार पुलिस की सूचना पर सरायढेला पुलिस टीम बोलेरो की पहचान कर लौटी है। सरायढेला पुलिस इस मामले में बोलेरो के साथ पकड़े गए अनिल यादव अमन यादव, भरत यादव तथा नीरज यादव नामक शराब तस्करों को केस रिमांड पर लेने की कोशिश में जुटी है। हालांकि रिमांड पर लेने से पूर्व अब पुलिस को चारों से पूछताछ के लिए धनबाद न्यायालय से आदेश प्राप्त करना होगा।

chat bot
आपका साथी