IRCTC: Rajasthan के लिए एक अक्टूबर तक चलेंगी ट्रेनें, बुकिंग खुलते ही स्लीपर फुल...यहां देख‍िए बाकी सीटों की पूरी ल‍िस्‍ट

राजस्थान के अजमेर और बीकानेर जाने के लिए दो ट्रेनें अब एक अक्टूबर तक चलेंगी। इनमें एक सियालदह-अजमेर और कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक ट्रेन है। दोनों ट्रेनों में बुधवार की सुबह से टिकटाें की बुकिंग शुरू हो गई है। दोनों ट्रेनों में तेजी से सीटें कम होने लगी हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 01:40 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 01:40 PM (IST)
IRCTC: Rajasthan के लिए एक अक्टूबर तक चलेंगी  ट्रेनें, बुकिंग खुलते ही स्लीपर फुल...यहां देख‍िए बाकी सीटों की पूरी ल‍िस्‍ट
राजस्थान के अजमेर और बीकानेर जाने के लिए दो ट्रेनें अब एक अक्टूबर तक चलेंगी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : राजस्थान के अजमेर और बीकानेर जाने के लिए दो ट्रेनें अब एक अक्टूबर तक चलेंगी। इनमें एक सियालदह-अजमेर और कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक ट्रेन है। दोनों ट्रेनों में बुधवार की सुबह से टिकटाें की बुकिंग शुरू हो गई है।

जुलाई और उसके बाद की बुकिंग शुरू होते ही दोनों ट्रेनों में तेजी से सीटें कम होने लगी हैं। जुलाई के पहले तीन-चार दिनों तक तो कंफर्म सीट मिलना भी मुश्किल है। हालांकि टिकटों की बुकिंग की रफ्तार सेकेंड सीटिंग और स्लीपर में ज्यादा तेज है। एसी की सीटें बुक होने की स्पीड कम है। इसकी वजह परदेस जानेवाले प्रवासी कामगार हैं। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से अब भी बड़ी संख्या में कामगार दूसरे राज्यों में काम की तलाश जा रहे हैं। 

तत्काल नहीं मिलेगा, ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा के बाद भी रेलवे ने किराए में राहत नहीं दिया है। दूसरी ट्रेनों की तुलना में इनका किराया ज्यादा है। तत्काल कोटे के टिकट की बुकिंग की अनुमति भी नहीं मिलेगी।

सियालदह-अजमेर स्पेशल में धनबाद से अजमेर तक सीटों की स्थिति

सेकेंड सीटिंग

दो से पांच जुलाई तक - वेटिंग

छह जुलाई - 28 सीटें खाली

सात जुलाई - 24 सीटें

स्लीपर

दो से पांच जुलाई तक - वेटिंग

छह जुलाई - 4 सीटें खाली

सात जुलाई - 31 सीटें खाली

थर्ड एसी

दो जुलाई - वेटिंग

तीन जुलाई - 12 सीटें खाली

चार जुलाई - 20 सीटें खाली

पांच जुलाई - 16 सीटें खाली

छह जुलाई - 20 सीटें खाली

सात जुलाई - 20 सीटें खाली

सेकेंड एसी

दो जुलाई - वेटिंग

तीन जुलाई - 8 सीटें खाली

चार जुलाई - 3 सीटें खाली

पांच जुलाई - 8 सीटें खाली

छह जुलाई - 8 सीटें खाली

सात जुलाई - 4 सीटें खाली

कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल में तीन जुलाई से सात अगस्त तक सीटों की स्थिति

सेकेंड सीटिंग

तीन जुलाई - वेटिंग

10 जुलाई से सात अगस्त तक सीटें खाली

स्लीपर

तीन जुलाई - वेटिंग

10 जुलाई से सात अगस्त तक सीटें खाली

थर्ड एसी

तीन जुलाई से सात अगस्त तक सीटें खाली

सेकेंड एसी

तीन जुलाई से सात अगस्त तक सीटें खाली

chat bot
आपका साथी