Jamtara के चोरों की नजर कंबल पर, दिल्ली से आ रहे ट्रक को लूटने की कोशिश; एक गिरफ्तार

ट्रक से कंबल लूट की प्राथमिकी में शीतलधरा गांव के प्रवीण सिंह व सचिन सिंह बांदो गांव के ध्रुव सिंह व मुंडरा सहित अन्य तीन को आरोपित किया गया है। दिल्ली से ट्रक कंबल लेकर झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो के विधानसभा क्षेत्र नाला जा रहा था।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 09:49 AM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 09:49 AM (IST)
Jamtara के चोरों की नजर कंबल पर, दिल्ली से आ रहे ट्रक को लूटने की कोशिश; एक गिरफ्तार
जामताड़ा में कंबल लूट की कोशिश ( सांकेतिक फोटो)।

संवाद सूत्र, बिंदापाथर (जामताड़ा)। साइबर अपराधियों के लिए बदनाम जामताड़ा के अपरोधियों की नजर ठंड को देख कंबल पर है। जामताड़ा- नाला भाया बांदो सड़क पर बिंदापाथर के बांदो मोड़ के समीप सोमवार-मंगलवार की रात बाइक सवार छह-सात युवकों ने सरकारी कंबल ले जा रहे ट्रक को रोककर कंबल लूटने की कोशिश की। मौके पर पहुंची बिंदापाथर पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखकर सभी बदमाश भाग निकले जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक बिंदापाथर के शीतलधारा गांव के प्रवीण सिंह है। जमुई जिले के सिकंदरा, मथुरापुर निवासी ट्रक चालक पवन कुमार के आवेदन पर बिंदापाथर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कंबल की बोरी उतारते समय पहुंच गई पुलिस

प्राथमिकी में शीतलधरा गांव के प्रवीण सिंह व सचिन सिंह, बांदो गांव के ध्रुव सिंह व मुडऱा सहित अन्य तीन को आरोपित किया गया है। दिल्ली से ट्रक संख्या (जेएच 02 बीडी 7965) कंबल लेकर झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो के विधानसभा क्षेत्र नाला के प्रखंड मुख्यालय जा रहा था। इसी क्रम में बीती रात बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बांदो मोड़ के समीप बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोका और ट्रक से कंबल की बोरी उतारने लगे।

पुलिस ने आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने का किया दावा

पुलिस गश्ती गाड़ी गेडिय़ा से बिंदापाथर की ओर जा रही थी। पुलिस की गाड़ी को देख युवक बाइक से भाग निकले जबकि एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। ट्रक चालक ने बताया कि दो पेटी कंबल गायब है। थाना प्रभारी भास्कर झा ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी