कालूबथान में दुकानदार बंधुओं पर हमला कर 5500 रुपये छीने, एक की हालत गंभीर Dhanbad News

जीतन कुमार डे के मुताबिक दोनों भाइयों की दुकान एक ही जगह है। जीतन मां तारा स्वीट्स का मालिक है। जबकि उसका भाई सुदाम दे गुमटी चलाता है। बडमुरी निवासी राजन बाउरी वहां गाली गलौज कर रहा था। मना करने पर मारपीट की।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 05:17 PM (IST)
कालूबथान में दुकानदार बंधुओं पर हमला कर 5500 रुपये छीने, एक की हालत गंभीर Dhanbad News
धनबाद के हीरापुर हटिया में बीती रात 8 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया।

धनबाद, जेएनएन। कालूबथान थाना के बोंगा मोड़ पर शनिवार देर शाम स्थानीय लोगों ने एक दुकानदार को जमकर पीट दिया। उस दिन के कारोबार से हुई सारी आमदनी भी छीन ली। पिटाई से गंभीर रूप से घायल सुदाम डे को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी छाती में चोट है। सुदाम के भाई जीतन कुमार डे ने बताया कि दोनों भाइयों की दुकान एक ही जगह है। जीतन मां तारा स्वीट्स का मालिक है। जबकि उसका भाई सुदाम दे गुमटी चलाता है। शनिवार दोपहर के बाद तकरीबन 3:00 बजे बडमुरी निवासी राजन बाउरी वहां गाली गलौज कर रहा था। उन लोगों ने मना किया तो वह चला गया। लेकिन रात को 10-12 लोगों के साथ आया और अचानक हमला कर दिया। उस समय यह लोग दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इनके पास दिनभर की बिक्री का 5500 के लगभग रुपया था। इसे लोगों ने छीन लिया। अगर तत्काल दोनों भाई भागकर निकट ही आदिवासी टोला नहीं चले जाते और आदिवासी टोला के लोगों ने राजन बाउरी को का खदेड़े न होता तो रात को वह दोनों की हत्या कर देता।

जितेन के मुताबिक उसने मामले की शिकायत लिखित तौर पर कालूबथान थाना में कर दी है। जिसमें राजन बाउरी के अलावा रिंकू बाउरी, शत्रुघ्न बाउरी वह 10-12 अन्य का नाम भी दिया है। गंभीर रूप से घायल सुदाम दे फिलहाल इलाजरत है। जितेन के मुताबिक राजन बावरी के साथ उनकी कभी कोई पुरानी दुश्मनी नहीं रही। वह ग्राहकों के साथ बदतमीजी से पेश आ रहा था। इस पर रोकने के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। वह दोबारा भी हमला कर सकता है।

chat bot
आपका साथी