पर्यावरण कार्यकर्ता पर झरिया में जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News

अनिल ने बताया कि वे सुबह में अपने कर्मचारी को खोजने के लिए घर से निकले थे। इस दाैरान असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हमले में सिर फट गया और चेहरे पर चोट आई।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 01:32 PM (IST)
पर्यावरण कार्यकर्ता पर झरिया में जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News
पर्यावरण कार्यकर्ता पर झरिया में जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। पर्यावरण की रक्षा और प्रदूषण के खिलाफ वर्षों से अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार जैन पर शुक्रवार की सुबह झरिया के कोयरीबांध में जानलेवा हमला हुआ। हमले में जैन का सिर फट गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनिल ने बताया कि वे सुबह में अपने कर्मचारी को खोजने के लिए घर से निकले थे। इस दाैरान असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हमले में सिर फट गया और चेहरे पर चोट आई। चश्मा भी टूट गया है। जख्मी अनिल के इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने छोड़ दिया। अनिल ने झरिया थाना में घटना की शिकायत की है।

अनिल झरिया बचाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण, झरिया की सुरक्षा और प्रदूषण के खिलाफ कई वर्षों से लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। कुछ लोगों को यह पसंद नहीं है। इसलिए उनके साथ मारपीट की गई। अनिल ने शिकायत में किसी का नाम नहीं दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हमलावरों की पहचान में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी