एएसपी मनोज स्वर्गियारी ने की जलेश्वर पर दर्ज केस की जांच

संस लोयाबाद एएसपी मनोज स्वर्गियारी सोमवार को लोयाबाद थाना पहुंचे। दो अलग-अलग मामले की जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:49 PM (IST)
एएसपी मनोज स्वर्गियारी ने की जलेश्वर पर दर्ज केस की जांच
एएसपी मनोज स्वर्गियारी ने की जलेश्वर पर दर्ज केस की जांच

संस, लोयाबाद: एएसपी मनोज स्वर्गियारी सोमवार को लोयाबाद थाना पहुंचे। दो अलग-अलग मामले की जांच की। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो पर दर्ज एससी एसटी व मुखिया होटल में हुई मारपीट मामले की जानकारी ली। कनकनी कांटा घर और मुखिया होटल के समीप रहने वालों से पूछताछ की। होटल संचालक ने ऐसी किसी भी घटना से साफ इंकार किया। एएसपी ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट मामले की जांच कर लोगों के बयान को कलमबद्ध किया गया है। फिलहाल अनुसंधान जारी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

26 सितंबर को कनकनी अस्पताल रोड निवासी संजय रविदास द्वारा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, हरेंद्र चौहान सहित 26 लोगों पर मारपीट करने व हरिजन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इस घटना को 24 सितंबर को कनकनी में आउटसोर्सिंग कंपनी राम अवतार में हुए गोलीबारी व बमबाजी के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। तीन दिनों के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वहीं दूसरा मामला तीन अक्टूबर का है। बीरेंद्र पासवान ने अरविद रवानी, टिकू रवानी व अन्य लोगों पर मारपीट करने और हरिजन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

chat bot
आपका साथी