Dhanbad: दिवाली की दस्तक के साथ ही गुलजार हो गए जुए के अड्डे

दिवाली के आते ही सज गया है जुए का बाजार। अब यह बाजार दिवाली से लेकर छठ पूजा तक या हो सके तो उसके आगे तक भी पूरे नवंबर माह तक यह चलेगा इसमें सब की हिस्सेदारी फिक्स होती हैं सफेदपोश नेताओं से लेकर पुलिस सक्रिय रहते हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:59 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:02 AM (IST)
Dhanbad: दिवाली की दस्तक के साथ ही गुलजार हो गए जुए के अड्डे
दिवाली की दस्तक के साथ ही सज गया जुए का बाजार। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद: दीपावली नजदीक आ रही है। इसके आते ही जिले में जुए का खेल भी तेजी से चलने लगा है। मनाइटांड़, घनसार, हीरापुर, सराय ढेला के कई इलाकों में लाखों का खेल शुरु हो चुका है। जुआ खेलने में सफेदपोश नेताओं और पुलिस के नाम पर भी नाल काटा जा रहा है। सबका हिस्सा फिक्स है। दीपावली से लेकर छठ तक जुए का बाजार अभी गुलजार रहेगा।

मनाइटांड़ में पकड़ा चुके हैं जुआरी: अभी कुछ दिन पहले ही मनी ट्रांसफर एक पब्लिक स्कूल में जुआ खेलते हुए पुलिस ने रंगे हाथ आधा दर्जन लोगों को पकड़ा था। हालांकि इनके पास से ज्यादा रुपए बरामद नहीं हो पाए थे। कई लोग भागने में सफल रहे थे। छापामारी एएसपी मनोज स्वर्गियरी ने की थी। धन शहर के कई क्षेत्रों में खुलेआम लाखों रुपए का जुगाड़ चलता है। स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस इन जुआरियों को संरक्षण भी देती हैं।

झारखंड मैदान में शुरू हो गया है जुआ: झारखंड मैदान में एक बार फिर से जुए का खेल लग चुका है। लगभग हर वर्ष इसी वक्त झारखंड मैदान में जुए का खेल लगता है। जुआरी पकड़ आते हैं तो उन्हें छुड़ाने के लिए बड़े-बड़े नेताओं का फोन आने लगता है। कई मामलों में उन्हें छोड़ दिया जाता है तो कुछ लोगों को कभी-कभी जेल भी जाना पड़ा है।

सराय ढेला में बिल्डर करवा रहा है जुए का खेल: सराय ढेला क्षेत्र में एक बिल्डर लाखों रुपए के जुए का खेल रोज करवा रहा है। हालांकि इस बात की भनक पुलिस को भी है मगर इसके लिए पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। बिल्डर बहुत शांतिपूर्ण तरीके से एक अपार्टमेंट में जुए का खेल करवा रहा है। यह हर वर्ष दीपावली के आने से कुछ दिन पहले से लेकर छठ पूजा तक जुए का खेल खेलवाता है।

chat bot
आपका साथी