Dhanbad Market News: खट्टे संतरे खा रहे भाव, इस साल इसके स्वाद के लिए कुछ ज्यादा ही जेब करनी होगी ढीली

धनबाद के कृषि बाजार प्रागंण में संतरा की एक पेटी 700 से लेकर 1600 रुपये प्रति 25 किलो की दर पर बिकती है। वहीं खुदरा बाजारों की बात करें तो 70 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से संतरे बिक रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 11:36 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 11:36 AM (IST)
Dhanbad Market News: खट्टे संतरे खा रहे भाव, इस साल इसके स्वाद के लिए कुछ ज्यादा ही जेब करनी होगी ढीली
संतरे का फसल कमजोर पकड़ने से धनबाद की मंडियों में आवक कम ( फाइल फोटो)।

झरिया, जेएनएन। स्वाद इसका खट्टा-मीठा है। लोगों को काफी पसंद है। कई बीमारियों के बचाव में भी कारगर है। जी हां, यह संतरा है। संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होने के कारण यह हर वर्ग के लोगों के स्वास्थ के लिए फायदेमंद है। संतरा एक ऐसा फल है जो दुनिया भर के लोगों की पसंद है। संतरा न जाने कितने पोषकीय तत्वों और रोग निवारक क्षमताओं से युक्त एक अत्यंत उपयोगी फल है। हर रोज एक संतरा खाने से मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इस वर्ष  लोगों को संतरा खाने के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि इस वर्ष संतरे की फसल  कमजोर होने की वजह से  इसकी कीमत आसमान छूने लगी है। उत्पादन कम होने के कारण धनबाद की थोक मंडी में संतरे की गाड़ियां कम आ रही हैं। यही कारण है कि इसकी कीमतों में करीब एक हजार रुपये तक का उछाल देखा जा रहा है।

थोक भाव में 25 रुपये प्रति किलो

धनबाद के कृषि बाजार प्रागंण में संतरा की एक पेटी 700 से लेकर 1600  रुपये प्रति 25 किलो की दर पर बिकती है। वहीं खुदरा बाजारों की बात करें तो 70 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से संतरे बिक रहे हैं। मध्यम आकार वाले संतरा की कीमतें कम हैं, लेकिन बड़े आकर और बेहतर संतरों की कीमत आसमान छू रही है।

संतरे की जगह बिक रहा कीनू

संतरा की तरह दिखने वाला और इसी की प्रजाति का एक फल कीनू है। जिसे बाजार में माल्टा के नाम से भी जाना जाता है। संतरा की आवक कम होने के कारण इस फल की बाजार में भरमार हो चुकी है। आम बाजारों में यह फल 40 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा है। कीनू की कीमत कम होने के कारण भी लोग संतरे से ज्यादा इसे पसंद कर रहे हैं। बाजार में इस कीनू को संतरे के नाम से भी बेचा जाता है।

chat bot
आपका साथी