Dhanbad Politics: शोषित पीड़‍ित को गोलबंद कर संघर्ष करेगी मासस : अरूप

मार्क्सवादी समन्वय समिति की मिलन समारोह मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोडपुराना बाजार में संपन्न हुई। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार महतो निरसा के नेतृत्व में संजय कुमार पाल विक्की महतो राजेश नाग ने मासस की सदस्यता ली। राज कुमार महतो को माला पहना कर पार्टी में शामिल किया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:27 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:34 PM (IST)
Dhanbad Politics: शोषित पीड़‍ित को गोलबंद कर संघर्ष करेगी मासस : अरूप
राज कुमार महतो को माला पहना कर पार्टी में शामिल किया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : मार्क्सवादी समन्वय समिति की मिलन समारोह मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड,पुराना बाजार में संपन्न हुई। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार महतो निरसा के नेतृत्व में संजय कुमार पाल, विक्की महतो, राजेश नाग ने मासस की सदस्यता ली। इस दौरान मासस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू व मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन महतो ने संयुक्त रूप से राज कुमार महतो को माला पहना कर व लाल झंडा पकड़ा कर पार्टी में शामिल किया। 

इस अवसर पर निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मासस शोषित, दलित एवं वंचितों को गोलबंद कर उनके अधिकार व दबे कुचले को न्याय के लिए हमेशा संघर्षरत रहा है। राज कुमार महतो के नेतृत्व में हमे विश्वास है कि मासस का जो संकल्प है व एके राय की विचार धारा को जमीन पर उतारने का काम आगे बढेगा। मासस केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि मासस इस कोयलांचल में मजदूर किसानों को संगठित कर एक निर्णायक व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को लड़ रही है। मासस पार्टी व सिद्धांत का विस्तार करने में इन साथियों की अहम भूमिका रहेगी।

मासस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि आने वाले दिन काफी संघर्ष एंव चुनौतीपूर्ण है। उन चुनौतियो में संघर्ष करने के लिए मासस की जन भागीदारी को इन लोगों के नेतृत्व में आगे बढ़ायेंगे। मासस हमेशा आम गरीब जनता, मेहनतकश व प्रगतिशील लोगों को सम्मान व न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है।

मासस में शामिल हुए राज कुमार महतो ने कहा कि उत्पीड़ित वर्ग की मुक्ति के आन्दोलन को हमेशा अपने साथियों के साथ इस संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन महतो, सुभाष चटर्जी, राणा चटराज, भूषण महतो, सुभाष मुर्मू, अखिलेश महतो, कृष्णा प्रमाणिक, सुशांत नायक, विवेक कुमार, इम्तियाज अली, गौतम दोसंधी, मिठु महतो, सुरेश दास, गोरचंद धीवर, लखीराम टुडू आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी