धनबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नजर खेगी Arogya Bharti, महानगर कमेटी गठित

स्वास्थ्य सुविधाओं और इसकी मौजूदा स्थिति पर अब आरोग्य भारती भी नजर रखेगी। समय-समय पर अपने सुझाव प्रशासन को सौंपेगी। आरोग्य भारती धनबाद महानगर की घोषणा एलसी रोड स्थित महानगर कार्यालय में हुई। इस अवसर पर झारखंड प्रांत के सह सचिव जेपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:32 PM (IST)
धनबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नजर खेगी Arogya Bharti, महानगर कमेटी गठित
आरोग्य भारती की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और इसकी मौजूदा स्थिति पर अब आरोग्य भारती भी नजर रखेगी। समय-समय पर अपने सुझाव प्रशासन को सौंपेगी। आरोग्य भारती धनबाद महानगर की घोषणा एलसी रोड स्थित महानगर कार्यालय में हुई। इस अवसर पर झारखंड प्रांत के सह सचिव जयप्रकाश नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। धनबाद जिले में स्वास्थ्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रान्त की ओर से पिछले कई महीनों से कमेटी विस्तार एवं आयुर्वेद को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने के स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ राष्ट्र के ध्येय के साथ धनबाद महानगर कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला आरोग्य भारती की ओर से रमा सिन्हा, राजीव नयन शर्मा, दयाशंकर चौबे, यतीन्द्र नाथ ठाकुर, डॉ श्वेता सिंह, मनमोहन सहाय उपस्थित थे।

सर्वसम्मति से महानगर कमेटी की घोषणा

बैठक में सभी ने आरोग्य भारती एवं उसके कार्यों पर प्रकाश डाला एवं समाज में उसकी उपयोगिता को समझाया। इस अवसर पर धनबाद जिला आरोग्य भारती के अध्यक्ष राजीव नयन शर्मा ने सभी उपस्थित पदाधिकारीयों, सदस्यों की सहमति से महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की। नागेंद्र कुमार अध्यक्ष और सत्यम राय सचिव चुने गए।

आरोग्य भारती की नई कार्यकारिणी

गणेश प्रसाद सिंह, डॉ गौतम सिन्हा, डॉ अरविंद शर्मा, डॉ साधना, डॉ उर्मिला सिन्हा, डॉ श्वेता सिंह : संरक्षक नागेंद्र राय : अध्यक्ष अनिल कुमार शरण, विकास ओझा एवं प्रमोद कुमार लाला : उपाध्यक्ष सत्यम कुमार राय : सचिव पशुपति नाथ सिंह : संगठन सचिव राजीव रंजन, अभय तिवारी, उत्कर्ष सहाय : सह सचिव रूबी शाही : महिला कार्यकर्ता संयोजक रंजना मिश्रा : औषधीय पौधा रोपण एवं परिचय संयोजक मनोज गुप्ता : धन्वन्तरि जयंती प्रमुख डॉ मुरलीधर राय : मधुमेह प्रबंधन प्रमुख डॉ विपुल राय : प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण प्रमुख राकेश श्रीवास्तव : विद्यालय स्वास्थ्य प्रमुख डॉ आरएन राय डॉ संजय राय, डॉ महेश कुमार एवं रोहित सिंह : सोशल मीडिया प्रभारी दीपक यादव, राहुल सिंह, राजेश ठाकुर, विकास कुमार, प्रवीण कुमार, चंद्रशेखर सिंह , पिंटू सिंह, अनिष कुमार सिन्हा, मदन मोहन, सुदेश कुमार, जितेंद्र शर्मा और केपी पांडेय : सदस्य।
chat bot
आपका साथी