South Eastern Railway: अर्चना जोशी बनीं पहली महिला महाप्रबंधक, 1985 बैच की आइआरटीएस अधिकारी

सुश्री जोशी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की पूर्व छात्रा ने समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर किया और अपने विषय में स्वर्ण पदक विजेता भी रही। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक नीति और प्रशासन में एमफिल पूरा किया। विभिन्न जोनल रेलवे में काम किया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:15 PM (IST)
South Eastern Railway: अर्चना जोशी बनीं पहली महिला महाप्रबंधक, 1985 बैच की आइआरटीएस अधिकारी
पूर्व मध्य रेलवे की नई महाप्रबंधक सुश्री अर्चना जोशी ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, बोकारो।1985 बैच की भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) की अधिकारी अर्चना जोशी ने 30 जुलाई, 2021 को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। महाप्रबंधक, एसईआर के रूप में शामिल होने से पहले, सुश्री जोशी अतिरिक्त सदस्य, पर्यटन एवं खानपान, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड के रूप में कार्यरत थीं। सुश्री जोशी दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक बनने वाली पहली महिला अधिकारी होने के साथ-साथ महाप्रबंधक बनने वाली पहली महिला आईआरटीएस अधिकारी भी हैं।

Ms. Archana Joshi, an officer of Indian Railway Traffic Service has assumed the charge of General Manager, South Eastern Railway on 30th July, 2021. Prior to joining as GM/ SER, Ms Joshi was working as Additional Member, Tourism & Catering, Ministry of Railways, Railway Board. pic.twitter.com/jie6ijntnJ— South Eastern Railway (@serailwaykol) July 31, 2021

पंजाब विश्वविद्यालय की स्वर्ण विजेता

सुश्री जोशी, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की पूर्व छात्रा, ने समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर किया और अपने विषय में स्वर्ण पदक विजेता भी रही। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक नीति और प्रशासन में एम. फिल पूरा किया। सुश्री जोशी ने विभिन्न जोनल रेलवे में काम किया है। उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे और उत्तर पूर्व रेलवे में अतिरिक्त महाप्रबंधक, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक आदि के रूप में काम किया है। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक, कोटा, पश्चिम मध्य रेलवे के रूप में भी काम किया है।

सामाजिक कार्यों में गहरी दिलचस्पी

उन्होंने बड़े पैमाने पर यात्रा की है, उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त की हैं तथा भारतीय रेलवे में रेल परिवहन पर उनका योगदान उल्लेखनीय, विशाल और विविध है। जोशी को खेल और सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में गहरी दिलचस्पी है।

chat bot
आपका साथी