करवाचौथ में अरेबिक मेहंदी बनी धनबाद की महिलाओं की पहली पसंद

करवा चौथ पर धनबाद की महिलाओं में एक अलग तरह का उत्साह दिख रहा है। मेहंदी लगाने के मामले में अरेबिक मेहंदी उनकी पहली पसंद बनी हुई है। कुछ महिलाएं क्लासिक मोदी को भी पसंद कर रही हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:55 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:55 AM (IST)
करवाचौथ में अरेबिक मेहंदी बनी धनबाद की महिलाओं की पहली पसंद
करवाचौथ में अरेबिक मेहंदी बनी महिलाओं की पहली पसंद। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जासं, धनबादः शादीशुदा महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद खास माना जाता है। उससे भी ज्यादा खास करवाचौथ में महिलाओं के लिए मेहंदी लगाना होता है। उनके श्रृंगार में सबसे जरूरी चीज मेहंदी होती है। इस वर्ष महिलाओं के लिए अरेबिक मेहंदी लेटेस्ट है जो महिलाओं को बेहद भा रही है। अधिकतर महिलाएं प्रत्येक वर्ष अपनी इच्छा अनुसार दर के मुताबिक मेहंदी लगाती थी। पर इस वर्ष अरेबिक मेहंदी पहली पसंद व  क्लासिक मेहंदी दूसरी पसंद है। सिटी सेंटर स्थित ब्लूज़ ब्यूटी पार्लर के संचालक निक्की सिंह ने बताई की इस वर्ष भी कोरोना काल के बाद करवा चौथ में अधिकतर महिलाएं घर पर ही मेहंदी लगाना पसंद कर रही है। महिलाओं को बुकिंग के अनुसार बारी- बारी से मेहंदी लगाया जा रहा है।  

त्योहारी सीजन में स्टाइलिश मेंहदी की डिमांड बढ़ीः

करवा चौथ के सीजन में स्टाइलिश मेंहदी की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऐसे में करवा चौथ के दिन हाथों में लेटेस्ट डिजाइन का  एरोबिक  मेहंदी   महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगा देगी। 

इस वक्त बाजार में मेहंदी के प्रकार-

- अरेबिक मेहंदी- 1000- 2000रु 

-राजस्थानी मेहंदी - 1500- 2000रु

-  ब्राइडल मेहंदी - 200- 500रु

- बेल  मेहंदी- 150- 500रु

-फ्लावर  मेहंदी - 200- 500रु

-क्लासिक  मेहंदी - 500- 1000रु

सोलह सिंगार में  मेहंदी का खास महत्वः

ऐसा मानना है कि करवा चौथ के दिन मेहंदी सुहागिन महिलाओं के हाथों में जितनी रंग लाती है उसका पति उससे उतना ज्यादा प्यार करता है।  इसलिए महिलाएं अपने पसंद के अनुसार मेहंदी लगा रही है। 

chat bot
आपका साथी