Dhanbad की अनुराधा का झारखंड वुशू दल में हुआ चयन

वसु फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरी सीनियर राष्ट्रीय पशु प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अकैडमी भोपाल में 4 से 10 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है जिला संघ के महासचिव शशिकांत पांडे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में धनबाद के अनुराधा हुआ है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:27 PM (IST)
Dhanbad की अनुराधा का झारखंड वुशू दल में हुआ चयन
वुशू पर्सन ऑफ इंडिया एवं मध्य प्रदेश संघ के संयुक्त तत्वाधान में तीसरी सीनियर वसु प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जासं, धनबादः वुशू फेडरेशन आफ इंडिया एवं मध्य प्रदेश वुशू संघ के संयुक्त तत्वाधान में 30वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अकैडमी भोपाल में 4से10 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।

 जिला संघ के महासचिव शशिकांत पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में धनबाद की अनुराधा गुप्ता का चयन 45किलो भार वर्ग में की गई है। अनुराधा बीआईटी सिंदरी की छात्रा है। अनुराधा ने पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपने स्कूल जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल स्कूल, जिला एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। इस बार वह सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।

अनुराधा के काबिलियत पर जिला संघ के अध्यक्ष तेज प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, महेंद्र प्रताप, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, अजय कुमार सिंह, पलविंदर सिंह, पंकज कुमार साह, राहुल आनंद, डा. मनोज ठाकुर, प्रभात कुमार पांडेय, मोनू कुमार, राजीव श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी। तथा भरोसा जताया कि अनुराधा निश्चित तौर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी। बताया गया कि जिले में वुशू के प्रति लड़कों के साथ साथ लड़कियों की भी रुचि बढ़ती जा रही है। इसका परिणाम आज देखनेे को मिल रहा है। इसी प्रकार जिलेे के अन्य लड़कियों को इस खेल के प्रति रुचि रखनी चाहिए और कठिन परिश्रम कर जिलेे के राज्य का भी नाम रोशन कर अपनी कैरियर बनाने का बेहतर विकल्प है। 

chat bot
आपका साथी