धनबाद में मिली Crocodile Fish, देखने के लिए लोगों की जुटी भीड़

जाल से जब मछली को निकाला गया। जब मछली का सिर पूरी तरह से मगरमच्छ की तरह है। जबकि उसका शरीफ मछली की तरह दिख रहा है। लोगों ने जब लकड़ी का टुकड़ा उसके जबड़े में डाला तो 1 मिनट में ही उसके परखच्चे उड़ गए।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:54 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:54 PM (IST)
धनबाद में मिली Crocodile Fish, देखने के लिए लोगों की जुटी भीड़
गोविंदपुर में मिली मगरमच्छ जैसी मछली ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। गोविंदपुर प्रखंड के अमरपुर पंचायत के अमलाटाॅंड़ गांव के मछली मारने वाले लोग उस समय हैरत में पड़ गए, जब उनकी मछली पकड़ने वाली जाल में मछली जैसी एक अद्भुत जीव आकर फस गई। किस जीव का शरीर पूरी तरह से मगरमच्छ की तरह है, जबकि इसका घर मछली की तरह है। रविवार की सुबह गांव के लोग हर दिन की तरह मछली पकड़ रहे थे। इसके लिए जोरिया ने जाल बिछाया गया था। स्थानीय लोगों की माने तो जाल में एक बड़ी मछली आ गई। जाल काफी हिलने लगी। इसके बाद मछुआरे ने जाल को खींचकर बाहर निकाला। लेकिन जाल में जो मछली मछुआरे ने देखा उससे सबकी आंखें फटी की फटी रह गई।

मगरमच्छ की तरह है मछली

जाल से जब मछली को निकाला गया। जब मछली का सिर पूरी तरह से मगरमच्छ की तरह है। जबकि उसका शरीफ मछली की तरह दिख रहा है। लोगों ने जब लकड़ी का टुकड़ा उसके जबड़े में डाला तो 1 मिनट में ही उसके परखच्चे उड़ गए। मिनट के अंदर लकड़ी या किसी भी ठोस पदार्थ को यह मछली अपने जबड़े से काट दे रही हैं। ऐसे में लोग इस से बच भी रहे हैं कि कहीं यह जख्मी न कर दे।

जीव को देखने के लिए उमड़े लोग

मछली जैसी दिखने वाली इस जीव को देखने के लिए आसपास के लोग उमड़ पड़े हैं। बताया जाता है कि इसकी चर्चा आसपास होने लगी है। यही वजह है कि हर जगह से लोग इसे आकर देख रहे हैं। फिलहाल मछली मछुआरे के पास ही है। मछली मारने वाले लोगों का कहना है ऐसी मछली उन्होंने पहले कभी नहीं देखी है। नहीं इसके बारे में कहीं और सुना भी है। हालांकि अब इस मछली के बारे में संबंधित विभाग ही कुछ बता सकता है।फिलहाल मामला काफी चर्चा में है।

chat bot
आपका साथी