डिगवाडीह में मिला दुर्लभ पक्षी, वन विभाग के फारेस्टर को सौंपा गया

पक्षी को डीएफओ के निर्देश पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वन विभाग के अनुसार यह पक्षी दुर्लभ प्रजाति ब्लैक हुडेड ओरिओल पासरिन पक्षी है। यह प्रवासी पक्षियों के परिवार का सदस्य है। भारत पूर्वी श्रीलंका इंडोनेशिया व उष्णकटिबंधीय दक्षिणी एशिया के जंगल में पाया जाता है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 11:52 AM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 11:52 AM (IST)
डिगवाडीह में मिला दुर्लभ पक्षी, वन विभाग के फारेस्टर को सौंपा गया
धनबाद के डिगवाडीह में मिला पक्षी ( फोटो जागरण)।

संस, जामाडोबा।  धनबाद के डिगवाडीह 12 नंबर निवासी मोहित राजा को गुरुवार की देर शाम एक दुर्लभ पक्षी मिला। इसकी सूचना उन्होंने धनबाद के डीएफओ विमल लकड़ा को दी। डीएफओ ने वन विभाग के फारेस्टर सुमित प्रमाणिक व धनबाद के पीपुल फार एनिमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया के सदस्य राणा घोष को डिगवाडीह पहुंचकर पक्षी को सुरक्षित हासिल करने का निर्देश दिया। दोनों ने डिगवाडीह पहुंचकर पक्षी को अपने कब्जे में ले लिया। पक्षी को डीएफओ के निर्देश पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उक्त पक्षी दुर्लभ प्रजाति ब्लैक हुडेड ओरिओल पासरिन पक्षी है। यह प्रवासी पक्षियों के परिवार का सदस्य है। भारत, पूर्वी श्रीलंका, इंडोनेशिया व उष्णकटिबंधीय दक्षिणी एशिया के जंगल में पाया जाता है।

chat bot
आपका साथी