शहर के प्रमुख चौक-चौराहे के साथ ही लिक रोड भी हाई मास्क लाइट से होंगे रोशन

नगर निगम पूरे शहर को रोशन करने जा रहा है। शहर में 20 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है हालांकि इसे लगाने में उतनी तेजी नहीं दिख रही जितनी होनी चाहिए। अभी तक लगभग चार हजार लाइट ही लग पाई है। प्रमुख चौक चौराहों पर भी हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। कुछ जगहों पर अभी यह बाकी है। इसके साथ ही अब नगर निगम ने मुख्य सड़क से जुड़े लिक सड़कों पर भी हाई मास्ट लाइट (फ्लड लाइट) लगाने का काम शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:25 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:25 AM (IST)
शहर के प्रमुख चौक-चौराहे के साथ ही लिक रोड भी हाई मास्क लाइट से होंगे रोशन
शहर के प्रमुख चौक-चौराहे के साथ ही लिक रोड भी हाई मास्क लाइट से होंगे रोशन

जागरण संवाददाता, धनबाद : नगर निगम पूरे शहर को रोशन करने जा रहा है। शहर में 20 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है, हालांकि इसे लगाने में उतनी तेजी नहीं दिख रही जितनी होनी चाहिए। अभी तक लगभग चार हजार लाइट ही लग पाई है। प्रमुख चौक चौराहों पर भी हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। कुछ जगहों पर अभी यह बाकी है। इसके साथ ही अब नगर निगम ने मुख्य सड़क से जुड़े लिक सड़कों पर भी हाई मास्ट लाइट (फ्लड लाइट) लगाने का काम शुरू कर दिया है। बेकारबांध से पालिटेक्निक रोड जाने वाली सड़क पर काम भी शुरू हो चुका है। आधा स्ट्रक्चर खड़ा हो गया है। अगले 10 दिन में यह सड़क पर फ्लड लाइट से जगमगाती नजर आएगी। इस सड़क के अलावा जयप्रकाश नगर, डीएस कालोनी, हीरापुर, मनईटांड़, पुराना बाजार, धनसार चौक समेत अन्य लिक रोड पर 30 से अधिक फ्लड लाइट लगेगी। शहर के चौराहों के साथ ही लिक सड़कों पर भी हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग बहुत समय से चल रही थी। इनमें से कई सड़कों में अभी तक स्ट्रीट लाइट भी ढंग से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से हाई मास्ट लाइट लगाई जा रही है। नगर निगम ने अंधेरे वाले सड़कों को प्राथमिकता की सूची में रखा है। यहां अंधेरे की वजह से सड़क हादसों के साथ-साथ अराजक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता था। इन समस्याओं को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से कई शिकायतें मिल रही थी कि प्रमुख गलियों में भी हाई मास्ट लाइट लगनी चाहिए। स्ट्रीट लाइट सिर्फ उस जगह ही रोशन करता है, जबकि हाई मास्क लाइट का दायरा काफी दूर तक होता है। धीरे-धीरे हर जगह लाइट लगेगी।

chat bot
आपका साथी