Budget 2021: आम बजट में भागा का जागा भाग्य, जाम से निजात के लिए रेल फाटक पर बनेगा रोड ब्रिज

प्रधानखंता से पाथरडीह बाजार होकर भोजुडीह तक डबल लाइन बिछेगी। 17.1 किमी लंबी दोहरी लाइन के लिए स्वीकृत लागत 171 करोड़ है। इस बार बजट में इस प्रोजेक्ट को पांच करोड़ मिले हैं। दोहरीकरण से कुछ और यात्री ट्रेनों को चलाने की संभावना बढ़ेगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 07:47 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 08:28 AM (IST)
Budget 2021: आम बजट में भागा का जागा भाग्य, जाम से निजात के लिए रेल फाटक पर बनेगा रोड ब्रिज
भागा रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में सवारी और मालगाड़ी गुरती हैं।

धनबाद [ तापस बनर्जी ]। फुसबंगला से भौंरा जाने वाले मुख्य मार्ग के भागा रेल फाटक पर प्रस्तावित रोड ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दक्षिण पूर्व रेलवे के हिस्से वाले इस रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए बजट में तीन करोड़ मिले हैं। इस प्रोजेक्ट की स्वीकृत लागत 24 करोड़ 14 लाख है। बजट में फंड मिलने से निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। इस ब्रिज के बन जाने से बड़ी आबादी को राहत मिल जाएगी। ओवरब्रिज निर्माण को लेकर नवंबर में जिला प्रशासन और रेलवे की टीम ने स्थल निरीक्षण भी किया था। तय हुआ था कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान रेल फाटक को बंद कर रूट को डायवर्ट कर दिया जाएगा। रेल फाटक के बजाय छोटे वाहन शहीद शशिकांत पांडेय चौक होकर और भारी वाहन डिनोबिली मोड़ होकर चलेंगे। निर्माण का काम पूरा होने पर गाडिय़ां बिना रुके चल सकेंगी। 

प्रधानखंता-पाथरडीह-भोजुडीह के बीच बिछेगी 17.1 किमी डबल लाइन

पाथरडीह होकर चलने वाली यात्री ट्रेन और मालगाडिय़ों का परिचालन बेहतर बनाने के लिए  सिग्नङ्क्षलग सिस्टम में बदलाव करने के साथ ही यार्ड में बदलाव किया जा रहा है। इस रूट पर रेल लाइन के दोहरीकरण का काम भी जल्द शुरू होगा। प्रधानखंता से पाथरडीह बाजार होकर भोजुडीह तक डबल लाइन बिछेगी। 17.1 किमी लंबी दोहरी लाइन के लिए स्वीकृत लागत 171 करोड़ है। इस बार बजट में इस प्रोजेक्ट को पांच करोड़ मिले हैं। दोहरीकरण से कुछ और यात्री ट्रेनों  को चलाने की संभावना बढ़ेगी। 

हिल कॉलोनी से ओल्ड स्टेशन कॉलोनी तक बनेगा नया ब्रिज

हिल कॉलोनी से ओल्ड स्टेशन कॉलोनी को जोडऩे वाले काठ पुल का अस्तित्व जल्द ही समाप्त होगा। सौ साल से अधिक पुराने ब्रिज के बदले रेलवे नये फुट ओवरब्रिज का निर्माण करा रही है। 152 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े ब्रिज की स्वीकृत लागत तकरीबन दो करोड़ 75 लाख है। पिछले बजट में इस प्रोजेक्ट को एक करोड़ मिले थे। इस बार बजट में 37 लाख मिले हैं। रेलवे साल के अंत तक नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की तैयारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी