Dhanbad BJP: एक सप्ताह में मंडल कमेटी घोषित करने का फरमान, पैठ बनाने के लिए किसानों के बीच जाएंगे भाजपाई

बैठक में ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिंहा ने प्रशिक्षण देने के लिए नामित प्रशिक्षकों उससे प्रशिक्षण वर्ग की तिथि विषय और विभिन्न सत्रों पर भी चर्चा की। बैठक दो सत्रों में चली। पहले सत्र में जिला कार्यसमिति के 20 पदाधिकारी शामिल थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 02:31 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 02:31 PM (IST)
Dhanbad BJP: एक सप्ताह में मंडल कमेटी घोषित करने का फरमान, पैठ बनाने के लिए किसानों के बीच जाएंगे भाजपाई
भाजपा ग्रामीण जिला कमेटी की बैठक में संगठन पर विचार-विमर्श किया गया।

धनबाद, जेएनएन। टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो को श्रद्धांजलि के साथ शनिवार को भाजपा ग्रामीण की बैठक जिला कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विचार किया गया। अगले सप्ताह पार्टी के जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग लगाने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व सभी मंडलों को अपनी-अपनी कमेटी घोषित कर लेने को कहा गया।

बैठक में ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिंहा ने प्रशिक्षण देने के लिए नामित प्रशिक्षकों उससे प्रशिक्षण वर्ग की तिथि, विषय और विभिन्न सत्रों पर भी चर्चा की। बैठक दो सत्रों में चली। पहले सत्र में जिला कार्यसमिति के 20 पदाधिकारी शामिल थे। जबकि दूसरे सत्र में प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण देने वाले लोग ही शामिल थे। उनकी सूची प्रदेश कार्यालय भेजी जा चुकी है। बैठक में किसानों की समस्याओं पर भी राज्य ग्रामीण तब तक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

 

महानगर कमेटी की बैठक रविवार को 

भाजपा महानगर कमेटी की बैठक रविवार को की जाएगी। उस बैठक में भी नवनिर्मित महानगर एवं मंडल कमेटियों के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में सांसद विधायक एवं महानगर कमेटी के तमाम पदाधिकारी व सदस्य तथा मंडल अध्यक्ष शामिल रहेंगे। यह गेट टू गेदर होगा। दोपहर 12:00 से 2:00  तक चलने वाली  इस बैठक में सभी नेताओं वह सदस्यों का परिचय कराया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। उसकी रणनीति बनाई जाएगी और प्रशिक्षण वर्ग का खाका तैयार किया जाएगा। यह जानकारी महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने दी। सिंह के मुताबिक अगले सप्ताह तक सभी मंडल कमेटियां बनाकर उनके कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों का पैनल तैयार है और उसे प्रदेश कमेटी को भी भेजा जा चुका है।

chat bot
आपका साथी