Dhanbad: झारखंड मैदान की सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा समिति में पहली बार ना कोई अध्यक्ष, ना कोई सचिव, सभी बराबर भागीदारी

यहां आने वाले श्रद्धालु जो भी पंडाल व मूर्ति देखने आते हैं। बिना सेल्फी लिए वापस नहीं जाते। आस-पास के लोगों को पंडाल व मूर्ति की आकर्षक कारीगिरी लोगों का अपनी ओर खींच लाती थी। कोरोना के कारण सादगी के साथ पूजा करने का निर्णय लिया गया हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:35 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:35 AM (IST)
Dhanbad: झारखंड मैदान की सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा समिति में पहली बार ना कोई अध्यक्ष, ना कोई सचिव, सभी बराबर भागीदारी
यहां आने वाले श्रद्धालु जो भी पंडाल व मूर्ति देखने आते हैं। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबादः लगातार 21 सालों से आकर्षक व भव्य पंडाल के लिए जाने जा रहें, झारखंड मैदान के सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा समिति। यहां आने वाले श्रद्धालु जो भी पंडाल व मूर्ति देखने आते हैं। बिना सेल्फी लिए वापस नहीं जाते। आस-पास के लोगों को पंडाल व मूर्ति की आकर्षक कारीगिरी लोगों का अपनी ओर खींच लाती थी। लेकिन इस साल भी पिछले वर्ष की तरह कोरोना के कारण सादगी के साथ पूजा करने का निर्णय लिया गया हैं। दो साल पूर्व समिति का खर्च 17 लाख के करीब था।

लेकिन इस साल तीन लाख पर ही सिमट गई। समिति के सदस्य विकास साव ने बताया कि इस बार कोरोना के कारण सादगी से पांच फीट की प्रतिमा व पंडाल 30 फीट का बनाकर पूजा करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें मूर्ति की कीमत 13 हजार, पंडाल 80 हजार, लाईट 30 हजार, पंडित जी 15 हजार, पूजा सामग्री 20 हजार, डीजल 20 हजार, भोग खिचड़ी का तीन दिन 60 हजार, ढाेल व झांकी 7 हजार आदि इस प्रकार खर्च करने का निर्णय लिया गया है।

मेला का नहीं होगा आयोजन

पिछले साल की तरह इस साल भी झारखंड मैदान में मेला नहीं लगाया जाएगा, छोटे स्तर पर पूजा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का साउंड सिस्टम नहीं लगाया जाएगा।

पहली बार ना कोई अध्यक्ष, ना कोई सचिव

झारखंड मैदान की सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा समिति में पहली बार ना कोई अध्यक्ष, ना कोई सचिव सभी मिलजुल कर एक होकर भाई चारे के साथ कर रहे हैं पूजा का आयोजन। इसलिए चंदा की रसीद में सभी का नाम सदस्य के तोर पर अंकित किया गया है। समिति के बड़े बुजुर्गों का मानना है कि जब पूजा का आयोजन करना है तो इसमें सभी बराबर के हिस्सेदार होनी चाहिए।  

समिति के सदस्य

सीनियरः राजा बाबू, राजेश मालाकार, नागौ साव, सुदेश ओझा, उमेश यादव, अशोक सिंह, सुबोध सिंह, मनोज मालाकार, रतन सरकार।

जूनियरः राजू मालाकार विकास साव, मुकेश लाला, लाल्टू सिंह, कुणाल सिंह, विनोद चौरसिया।

chat bot
आपका साथी