मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : फूलचंद

उद्घाटन भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 10:26 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 10:26 AM (IST)
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : फूलचंद
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : फूलचंद

तिसरा, जेएनएन। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को एएमआरआइ अस्पताल कोलकाता के चिकित्सकों के सहयोग से एमओसीपी दुर्गा मंडप प्रांगण में निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। उद्घाटन भाजपा विधायक फूलचंद मंडल व चंद्रवंशी समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष मिथिलेश ¨सह चंद्रवंशी ने किया।

शिविर में डॉ. संजय सेन कैंसर रोग विशेषज्ञ व डॉ. एके रहमान हृदय रोग विशेषज्ञ ने ¨सदरी के विधायक फूलचंद मंडल सहित 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वर्धमान मेडिकल कॉलेज ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च की मेडिकल टीम ने विभिन्न तरह की जांच में सहयोग किया। विधायक ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस तरह का आयोजन सराहनीय है। मुखिया सुभाष मुखर्जी, शेलेन मंडल, सुनील मोदक, अमित कुमार चंद्रवंशी, राजा वर्मा, दिलीप वर्मा, बालमुकुंद दिवाकर, लखपति ¨सह, तुलसी रवानी, नारायण रवानी, ¨मटू साव, विजय राम, मंटू रवानी, बसंत ठाकुर, मेघनाथ रवानी, आकाश रवानी, चंद्रमोहन कुमार, सुरेंद्र वर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी