मजदूरों की बैठक में आजसू व मासस नेता निशाने पर

संवाद सहयोगी लोयाबाद बासुदेवपुर में गुरुवार को असंगठित मजदूर संघ के 15 सरदारों के दंगल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:45 PM (IST)
मजदूरों की बैठक में आजसू व मासस नेता निशाने पर
मजदूरों की बैठक में आजसू व मासस नेता निशाने पर

संवाद सहयोगी, लोयाबाद: बासुदेवपुर में गुरुवार को असंगठित मजदूर संघ के 15 सरदारों के दंगल के मजदूरों की बैठक में आजसू के जिलाध्यक्ष मंटू महतो, पूर्व विधायक व मासस के नेता अरूप चटर्जी व मानस चटर्जी मजदूरों के निशाने पर रहे। यहां पर 22 सरदारों का दंगल है। वक्ताओं ने कहा कि असंगठित मजदूरों की रोजी रोटी छीनने के लिए कोल डंप में आजसू कार्यकर्ता आरओएम की जगह कुछ स्टीम कोयला हाइवा में लोड कर उसका वीडियो बना कर जिला प्रशासन व कोल अधिकारियों को भ्रमित रहे हैं, जबकि 22 दंगल के मजदूरों द्वारा कोयले से पत्थर की छंटाई की जाती है। संघ के संरक्षक विधायक प्रतिनिधि दिनेश रवानी ने कहा आनंद कार्बो प्राइवेट लिमिटेड का काम मंटू महतो के भतीजा संतोष महतो से छिन गया तब से आजसू जिलाअध्यक्ष मंटू महतो बौखला गए हैं। वे विभिन्न पार्टियों के नेताओं को बुलाकर मजदूरों को गुमराह कर आपस में लड़ना चाहते हैं, ताकि कोल डंप बंद हो जाए और मजदूर बेकार हो जाएं। मंटू पर रंगदारी वसूलने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंटू के कहने पर लाल झंडा के नेता मजदूरों के समर्थन में सभा कर रहे हैं तथा अधिकारियों से मिलते हैं। लाल झंडा का इतिहास रहा है कि जहां जहां वे लोग मजदूरों के लिए आंदोलन चलाए हैं वहां कल-कारखाने बंद हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई रोजी-रोटी छीनने की कोशिश करेगा तो उसे मजदूर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मौके पर कांग्रेस नेता डब्लू पासवान, कारु गुप्ता व असंगठित मजदूर के सुनील राय, रमेश हाड़ी, मून देवी, बजरंग दास, विक्रम कुमार, सुजीत कुमार बाउरी, अनिल कुमार, रवींद्र सिंह, गणेश भारती, केदार पासवान, रामसेवक केवट, अजय रवानी, किरण देवी, कोपली देवी, इंदु देवी, गोविद बाउरी, मोहित सिंह सहित काफी संख्या मजदूर उपस्थित थे। यहां पर 22 सरदारों का दंगल है।

chat bot
आपका साथी